Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » RSS प्रमुख पहुंचे तीन दिवसीय दौरे पर इम्फाल, 2022 के बाद यह उनका पहला दौरा

    RSS प्रमुख पहुंचे तीन दिवसीय दौरे पर इम्फाल, 2022 के बाद यह उनका पहला दौरा

    मणिपुर घाटी और पहाड़ी इलाकों के उद्यमियों, आदिवासी समुदायों, सिविल सोसाइटी संगठनों, जाने-माने नागरिकों और राज्य के युवा संगठनों के नेताओं से करेंगे बातचीत
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 20, 2025 बंगाल

     

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत गुरुवार को पूर्वोत्तर के अपने तीन दिवसीय दौरे के तीसरे दिन इम्फाल पहुंचे। उनके आगमन पर आरएसएस मणिपुर प्रान्त के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भास्कर प्रभा, इम्फाल में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आरएसएस के एक राज्य पदाधिकारी ने बताया कि मोहन भागवत का यह दौरा आरएसएस के देशभर में शताब्दी समारोह का हिस्सा है। पदाधिकारी ने कहा कि असम के चार दिन के दौरे के बाद यहां आने पर 70 वर्षीय भागवत का इंफाल हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आरएसएस प्रमुख भागवत इंफाल ईस्ट जिले के कोंगजेंग लेइकाई में स्थित आरएसएस सेंटर भास्कर प्रभा पहुंचे। राज्य पदाधिकारी के अनुसार मोहन भागवत अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं और संगठन के सदस्यों के साथ बंद कमरे में कई बैठकों में हिस्सा लेंगे।णिपुर के जातीय तनाव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ इसमें जितना कर सकता है, वो सब करेगा और कर रहा है, किया है पिछले तीन साल में…क्योंकि सरकार को मालूम हो या न हो। इसके अलावा, वह मणिपुर घाटी और पहाड़ी इलाकों के उद्यमियों, आदिवासी समुदायों, सिविल सोसाइटी संगठनों, जाने-माने नागरिकों और राज्य के युवा संगठनों के नेताओं से भी बातचीत करेंगे। मणिपुर में नई सरकार बनाने की कोशिशों के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का दौरा राज्य में एक नया मोड़ ला सकता है। 3 मई 2023 को मेइतेई और कुकी-ज़ो आदिवासी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू होने के बाद यह उनका मणिपुर का पहला दौरा है। आरएसएस प्रमुख भागवत ने आखिरी बार 2022 में राज्य का दौरा किया था।अभी यह तय नहीं है कि भागवत रिलीफ कैंप जाएंगे या नहीं, जहां पिछले दो साल से ज्यादा समय से हिंसा से प्रभावित हजारों बेघर लोग रह रहे हैं। मेइतेई समुदाय को शेड्यूल्ड ट्राइब का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में आयोजित ‘ट्राइबल सॉलिडेरिटी मार्च’ के बाद हुई जातीय हिंसा में 260 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 1,500 घायल हुए थे। वहीं 70,000 से अधिक लोग बेघर हो गए। एन. बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के चार दिन बाद 13 फरवरी से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है।आरएसएस के शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में मोहन भागवत 17 नवंबर को असम के चार दिन के दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे थे। यह दौरा संगठन के 100 वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे कार्यक्रम का अहम हिस्सा था। गुवाहाटी में उन्होंने जाने-माने नागरिकों, बुद्धिजीवियों, विद्वानों, संपादकों, लेखकों और उद्यमियों से बातचीत की। मोहन भागवत का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब आरएसएस नॉर्थ-ईस्ट इलाके में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। पिछले एक दशक में संगठन की गतिविधियां इस क्षेत्र में काफी बढ़ी हैं। संघ के शताब्दी समारोह को संगठन अपनी सोच को मजबूत करने और समाज के बड़े हिस्से से जुड़ने का अवसर मान रहा है।
    गुवाहाटी दौरे के दौरान मोहन भागवत ने असम और नॉर्थ-ईस्ट के युवाओं से अपील की कि वे पहले से बनी सोच या गलत प्रचार के आधार पर आरएसएस के बारे में राय न बनाएं। उन्होंने युवाओं से संघ को नजदीक से देखने और समझने की भी बात कही। भागवत ने संघ के सिद्धांतों, आदर्शों और कामकाज पर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों के 100 से ज्यादा युवा प्रतिनिधियों के सामने संगठन के बारे में हुई बहसों और चर्चाओं पर भी जोर दिया।

    Post Views: 120

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1637998
    Hits Today : 2709
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.