उप्र बस्ती जिले में कर्मा देवी समूह द्वारा नववर्ष पर संस्कृति ग्राउंड में आयोजित भव्य युवा उत्सव ने शिक्षा, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत संबोधन में अज़रा आरिफ अंसारी ने युवाओं को सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और ऐसे आयोजनों से उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने समूह द्वारा शिक्षा और युवा विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
प्रमुख अतिथियों में मनोज सिंह (प्रधानाचार्य, शिव हर्ष उपाध्याय किशन इंटर कॉलेज), डॉ. प्रमोद उपाध्याय (प्रधानाचार्य, देशराज नारंग इंटर कॉलेज), डॉ. सुरभि सिंह (प्रधानाचार्य, श्रीकृष्ण पाण्डेय गर्ल्स इंटर कॉलेज) और वैभवी राय (फॉरएवर मिस उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए समूह को बधाई दी।
सम्मान समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें वंदना सिंह, संजय गौड़, राजन शर्मा, आशुतोष कौशल, शिवांशु, सिखा सिंह, शिवांगी मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, मनोज मौर्य, अभिषेक निगम, अंतुष शर्मा, शशांक मिश्रा, अश्मिता श्रीवास्तव, अज़रा परवीन, डॉ. नीलेश गुप्ता और अनुराग पाण्डेय शामिल थे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और संगीत कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उद्घाटन प्रबंधक नीता सिंह ने किया और समापन अनुराग पाण्डेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस भव्य युवा उत्सव ने प्रतिभा, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त संदेश दिया।










Hits Today : 266
Who's Online : 13