Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आज गंगासागर पर पुल निर्माण का सीएम ममता करेंगी शिलान्यास

    आज गंगासागर पर पुल निर्माण का सीएम ममता करेंगी शिलान्यास

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 4, 2026 बंगाल

     

    – 4 किलोमीटर लंबे और 4 लेन वाले इस सेतु के निर्माण पर राज्य सरकार की ओर से 1700 करोड़ रुपए होंगे खर्च

    अशोक झा/सिलीगुड़ी: देश के कोने-कोने से मकर संक्रांति के दिन गंगासागर में पुण्यस्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही मुश्किलों से राहत मिल जायेगी। उन्हें मुरीगंगा को पार करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूरीगंगा नदी पर पुल बनवाने की घोषणा कर चुकीं हैं। सागर द्वीप से अमर शक्ति : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने सागरद्वीप आ रही है। वह हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर यहां लगने वाले मेले की तैयारियों की समीक्षा करने सागरद्वीप आती हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले होने वाला इस बार का उनका दौरा अहम माना जा रहा है।
    कपिल मुनि मंदिर के पास होगा मुख्य कार्यक्रम
    सोमवार को मुख्यमंत्री मूरीगंगा नदी पर गंगासागर सेतु के निर्माण की आधारशिला रखेंगी।सागरद्वीप में कपिल मुनि मंदिर के समीप हेलीपैड के पास मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम होगा। यहीं से मुख्यमंत्री गंगासागर सेतु का शिलान्यास करेंगी।इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी। गंगासागर मेला की तैयारियों की समीक्षा करेंगी ममता
    मुख्यमंत्री दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा करेंगी। वह कपिल मुनि मंदर में पूजा-अर्चना करेंगी। भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम का भी दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री स्पष्ट कर चुकीं हैं कि इस बार गंगासागर मेले में किसी भी तरह के वीआईपी कल्चर की अनुमति नहीं होगी।
    इस बार वीआईपी कल्चर नहीं: ममता बनर्जी कह चुकीं हैं कि वीआईपी पास, अलग रास्ता या विशेष सुविधाएं नहीं होंगी, ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इन निर्देशों के पालन की स्थिति और मेले की समग्र तैयारियों का जमीनी स्तर पर हुए कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री खुद सागर द्वीप आ रही हैं।
    अलग-अलग विभागों के अधिकारी तैयारियों के बारे में बतायेंगे।
    राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, बिजली, सफाई, यातायात और अस्थायी आवास की व्यवस्था पर विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जायेगी।
    सागरद्वीप को भू-मार्ग से जोड़ने के लिए गंगासागर सेतु: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सागरद्वीप को भूमि मार्ग से जोड़ने के लिए मूरीगंगा नदी पर गंगासागर सेतु का शिलान्यास करेंगी. करीब 4 किलोमीटर लंबे और 4 लेन वाले इस सेतु के निर्माण पर राज्य सरकार की ओर से 1700 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. राज्य सरकार ने 2 वर्ष के अंदर सेतु का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इसके निर्माण की जिम्मेदारी एलएंडटी कंपनी को सौंपी गयी है.
    मूरीगंगा पर पुल बनने से सागरद्वीप में होगा पर्यटन का विकास
    मुख्यमंत्री ने कई बार केंद्र सरकार से मूरीगंगा नदी पर सेतु बनाने के लिए मदद करने की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने कोई मदद नहीं की. इसके बाद बंगाल सरकार ने अपने दम पर सेतु का निर्माण करने का फैसला किया है. मूरीगंगा नदी पर ब्रिज बनने से यहां आने वाले पुण्यार्थी आसानी से गंगासागर मेला प्रांगण तक पहुंच जायेंगे. इससे क्षेत्र में पर्यटन उद्योग का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।आज सोमवार को वह अपना वादा पूरा करेंगी। ममता बनर्जी दक्षिण 24 परगना के सागर द्वीप को बंगाल के मुख्य भू-भाग से जोड़ने के लिए एक पुल के निर्माण की आधारशिला रखेंगी। पश्चिम बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
    गंगा नदी पर पुल के निर्माण में खर्च होंगे 2500 करोड़ रुपए
    अधिकारी ने बताया कि मूरीगंगा नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण पर 2,500 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है। इस पुल के बन जाने से कपिल मुनि मंदिर की तीर्थयात्रा में बड़ा बदलाव आयेगा। पुल के निर्माण का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है और इसके 2 साल में बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। सागर द्वीप में मकर संक्रांति पर हर साल लगता है गंगासागर मेला ; कपिल मुनि मंदिर गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित सागर द्वीप में है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु सागर में पुण्य स्नान करने के लिए आते हैं. मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से इस वार्षिक मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग करती रही हैं। इस मेले में देश भर से और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों से भी लाखों श्रद्धालु आते हैं। कपिल मुनि मंदिर और भारत सेवाश्रम संघ जा सकतीं हैं ममता बनर्जी
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को कपिल मुनि मंदिर और भारत सेवाश्रम संघ भी जा सकतीं हैं. अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मकर संक्रांति के दौरान मेले की तैयारियों का जायजा भी लेंगी. मकर संक्रांति के दौरान भारी भीड़ से बचने के लिए कई तीर्थयात्रियों ने पहले ही मंदिर में दर्शन करना शुरू कर दिया है. अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने पश्चिम बंगाल में होने वाले इस सबसे बड़े मेले के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक बुनियादी ढांचागत और सुरक्षा उपाय किये हैं।

    Post Views: 149

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026
    Don't Miss

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    सीतापुर और बहराइच के रहने वाले हैं आरोपी, दो गैंगस्टर भी शामिल; चोरी में इस्तेमाल…

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026

    Basti News:बस्ती में बाबा बागेश्वर की कथा कराने की पहल, 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आगमन का प्रस्ताव

    October 18, 2026
    LATEST NEWS

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1818208
    Hits Today : 503
    Who's Online : 17
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.