Latest News
Author: Roaming Express
आगरा में यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया। आगरा में घायल बदमाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह मुठभेड़ थाना एकता क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू पुत्र संतराम निवासी सिरौली, थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह आगरा कमिश्नरेट के थाना ताजगंज…
– टीएमसी सुप्रीमो ने बताया जो उनके साथ पार्टी भी उसके साथ अशोक झा/ कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अप्रैल महीने में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टीएमसी ने मंत्री बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पूर्व DGP, पश्चिम बंगाल), मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।बाबुल सुप्रियो पहले भी भाजपा के टिकट पर लोकसभा सांसद रह चुके हैं। टीएमसी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “हमें आने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पूर्व DGP, पश्चिम बंगाल), मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक…
सैकड़ों करोड़ का महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार. शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर राशिद नसीम को ईडी के अनुरोध पर दुबई में गिरफ्तार किया गया.. निवेश के नाम पर यूपी समेत कई राज्यों से सैकड़ों करोड़ रुपए ठग कर दुबई भाग गया था राशिद नसीम.. लखनऊ की विशेष पीएमएलए अदालत ने अप्रैल 2025 में राशिद को घोषित किया था भगोड़ा राशिद की प्रयागराज, लखनऊ समेत तमाम जिलों में अवैध संपत्तियों हो चुकी है जब्त.. महाठग राशिद नसीम पर घोषित किया गया था 50,000 का इनाम.. महाठग राशिद को जल्द यूएई से इंडिया लाया जाएगा..
लखनऊ यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, टेरर फंडिंग के आरोपी अल्तमश फरीदी को अमरोहा से किया गिरफ्तार एटीएस ने टेरर फंडिंग और देश विरोधी गतिविधियों के एक बड़े मामले में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी अल्तमश फरीदी को अमरोहा से गिरफ्तार किया गया है।
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नाबालिगों के कथित यौन शोषण मामले में दर्ज पाक्सो केस में नामजद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। शुक्रवार शाम करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद खचाखच भरी कोर्ट में न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने अपना आदेश सुनाया। यह फैसला स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तथा उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) के आदेश के क्रम में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व अन्य…
– दहशत का माहौल, बांग्लादेश में 10 किलोमीटर की गहराई पर 5.3 तीव्रता का भूकंप अशोक झा/ कोलकाता: बांग्लादेश में 5.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शुक्रवार को कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 1:22 बजे पूरे शहर में झटके महसूस किए गए।यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, बांग्लादेश में 10 किलोमीटर की गहराई पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शुक्रवार दोपहर कोलकाता और पश्चिम बंगाल के आसपास के जिलों में तेज झटके महसूस किए गए।दफ्तरों, बहुमंजिला इमारतों रिहायशी परिसरों में कंपन महसूस होते ही लोग एहतियातन बाहर निकल…
संवाददाता पंकज सिंह बस्ती जिले की कुआनो नदी के शिवाघाट पर विधायक राजेंद्र चौधरी अपनी निधि से नए एवं आधुनिक अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बारिश के दौरान शवदाह में होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही एक साथ कई शवों का अंतिम संस्कार भी सुगमता से किया जा सकेगा। सल्टौआ, भिरिया, सोनहा, भानपुर और गौर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के लोग अंतिम संस्कार के लिए शिवाघाट जाते हैं। यहां पूर्व में बना अन्त्येष्टि स्थल जर्जर हो चुका है। बरसात के मौसम में घाट पर पानी भर जाने…
संवाददाता पंकज सिंह बस्ती जिले में परशुरामपुर थाने में तैनात एसएसआई अजय कुमार गोंड की मौत पानी में डूबने से हुई थी। डायटम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया दरोगा अजय गोंड के नदी में कूदने की बात सामने आई है। एसएसआई अजय कुमार गोंड 5 फरवरी की शाम ड्यूटी के दौरान परशुरामपुर थाने से निकले थे। अगले दिन 6 फरवरी को उनकी बाइक बस्ती में कुआनो नदी के किनारे मिली। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तीन दिनों तक सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 8…
संवाददाता पंकज सिंह बस्ती जिले में साऊंघाट ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त तथा मनरेगा के अंतर्गत 11 करोड़ 64 लाख रुपये के विभिन्न विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही “विकसित भारत” कार्यक्रम के तहत 125 दिनों के ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के श्रम बजट एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार श्रीवास्तव ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री…
संवाददाता पंकज सिंह बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के पाकरवाड़ स्थित “गूगल वर्ल्ड मोबाइल” दुकान में हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि मामले में 77 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल, पांच साड़ियां और नकदी बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने तेनुआ मोड़ के पास से अभिषेक निगम (21) निवासी तिसाह, थाना कलवारी, प्रशांत पाल (20) निवासी तेनुआ, थाना लालगंज तथा…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 2595 |
Who's Online : 7 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 2595
Who's Online : 7