Author: Roaming Express
संवाददाता पंकज सिंह बस्ती जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में थाना नगर पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर शहर व आसपास क्षेत्रों में हुई तीन अलग-अलग चोरियों का खुलासा करते हुए छह अभियुक्तों (एक बाल अपचारी सहित) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने के साथ ही चार चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 25 फरवरी को सुबह दोफड़ा क्षेत्र से वीरेंद्र कुमार (22 वर्ष), निवासी फुलवरिया बरगाह, एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और निशानदेही पर वीरेंद्र…
बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के रघऊपुर गांव से एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रघऊपुर निवासी श्यामसुंदर की बेटी प्रियंका मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे घर पर बिना किसी को बताए कहीं चली गई। परिजनों ने घटना के बाद रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। इससे परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। थक-हार कर परिजनों ने बुधवार को लालगंज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की…
संवाददाता पंकज सिंह बस्ती। जनपद की रुधौली तहसील एवं थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुमरी गांव में सरकारी जमीन के रास्ते पर अवैध रूप से मोबाइल टावर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में डुमरी निवासी समाजसेवी मनोज सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव स्थित गाटा संख्या 408 की सरकारी रास्ते की भूमि पर अवैध रूप से मोबाइल टावर स्थापित किया गया है। आरोप है कि गांव के ही चंद्र प्रताप सिंह तथा उनके पुत्र शिव सिंह, युधिष्ठिर सिंह उर्फ मुन्नू सिंह और ओमप्रकाश सिंह उर्फ पिंटू सिंह…
संवाददाता पंकज सिंह बस्ती जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के पतेलवा (कटरा) मोहल्ले में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार,अखिलेश यादव पुत्र गोपाल यादव, निवासी मोहल्ला पतेलवा (कटरा) थाना कोतवाली, जनपद बस्ती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 23 फरवरी की है वादी का आरोप है कि विपक्षीगण अक्सर उनके घर पर पत्थर फेंकते थे तथा घर की बच्चियों का पीछा कर अश्लील…
संवाददाता पंकज सिंह बस्ती जिले के आयुक्त सभागार में बुधवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शासन की मंशा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने की है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समिति की गाइडलाइन के अनुरूप जनहित में कार्य करें। बैठक में परियोजना निदेशक, एनएचआई ने बताया कि मुख्यालय स्तर से ओवरस्पीड कैमरे लगाए जाने की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसे…
संवाददाता नरेंद्र त्रिपाठी बस्ती जिले के होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक जिला अस्पताल में आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार मंें गुर्दे की बीमारी में होम्योपैथी की उपयोगिता पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें अतिथियों द्वारा शोध पत्र के लिये स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। शोध पत्र में डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि गुर्दे (किडनी) की बीमारियों के लिए होम्योपैथी में बर्बेरिस वल्गारिस (पथरी), कैंथारिस (जलन), और लायकोपोडियम (क्रोनिक समस्याएं) जैसी प्रभावी दवाएं उपलब्ध हैं। ये दवाएं किडनी स्टोन, उच्च क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, और मूत्र संक्रमण के लक्षणों के अनुसार दी जाती…
– सीमांचल में बढ़ते खतरे को लेकर छुपे राष्ट्रद्रोहियों की पहचान पर होगा बार किशनगंज से अशोक झा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार शाम करीब 5 बजे बिहार के किशनगंज पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत डिप्टी सीएम सह बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और राज्य के पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया।किशनगंज पहुंचते ही अमित शाह मेंची सभागार में समीक्षा बैठक में शामिल हुए। यहां जिला प्रशासन, आईबी, SSB, BSF, आईटीबीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा पर चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के…
शिक्षा के साथ उद्यमशीलता और टीमवर्क ही गढ़ता है भविष्य: डॉ अर्चना तिवारी युवा नारी शक्ति के हाथों नवाचार और स्वाद का अनोखा संगम विशेष संवाददाता गोरखपुर। शिक्षा के साथ उद्यमशीलता और टीम वर्क से ही युवाओं के भविष्य का निर्माण संभव है। नए भारत की नई शिक्षा नीति में यह ऐसा नियामक तत्व है जिससे पूर्ण विकसित भारत की आधारशिला रखी जा रही है। 2047 के विकसित भारत का यही सपना भी है। प्रख्यात शिक्षाविद और पूर्वांचल में गृहविज्ञान विषय की संस्थापक डॉ अर्चना तिवारी ने उक्त बातें कही। वह चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में आयोजित…
– आज से तीन दिवसीय सीमांचल का दौरा, आतंकियों पर प्रहार तो घुसपैठियों पर होगा अब करारा बार – नक्सली मुक्त भारत के तर्ज पर घुसपैठिए मुक्त सीमांचल की पहल अशोक झा/ सिलीगुड़ी: गृह मंत्रालय ने जल, थल, नभ खतरों की नई चुनौतियों का आंकलन करने के बाद देश की पहली आतंकवाद विरोधी नीति ‘प्रहार’ का दस्तावेज जारी किया जो जीरो टालरेंस और खुफिया जानकारी के आधार पर चमरपंथी हिंसा की रोकथाम और उसे बाधित करने पर आधारित एक बहुस्तरीय रणनीति है। उसी तरह बिहार बंगाल असम के सीमांचल में छुपे घुसपैठिए पर सटीक बार करने की रणनीति पर…
बस्ती जिले के आरसीसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी मंगलवार को में मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स के तत्वावधान में पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से 36 छात्रों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर शैलेश चौधरी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और छात्रों की मेहनत का प्रतिफल है। निदेशक प्रो. डॉ. के. के. गुप्ता ने भी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में अन्य प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों…
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 1326 |
Who's Online : 8 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 1326
Who's Online : 8