Author: Roaming Express
लखनऊ- यूपी में तेल गैस की किल्लत पर फैलाई अफवाह तो खैर नहीं। सीएम योगी ने सभी DM, पुलिस कप्तानों को दिए सख्त निर्देश। गैस, तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं, अफवाह फैलाने वाले नहीं जाएंगे बक्से- सीएम। सीएम योगी के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय व जिला स्तर पर सोशल मीडिया में रखी जा रही है नजर। अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई। सभी जिलों की पुलिस पेट्रोल पंप के आस पास नजर बनाए रखने के दिए निर्देश। जिला प्रशासन व आपूर्ति विभाग गैस की दुकानों में निरक्षण करने के दिए निर्देश। गैस का…
माया कुलश्रेष्ठ नईदिल्ली। भारतीय रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज का दर्पण भी है। मंच पर प्रस्तुत होने वाली कहानियाँ समाज की वास्तविकताओं, मानवीय संबंधों और जीवन के संघर्षों को सामने लाती हैं। ऐसे ही विचारोत्तेजक रंगमंच की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण रंगकर्मियों में एक नाम है ओम कटारे का। उन्होंने अपने जीवन के कई दशक रंगमंच को समर्पित किए हैं और अपने नाटकों के माध्यम से समाज के सामने गंभीर प्रश्नों को सरल, रोचक और हास्यपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रंगसंस्था यात्री थिएटर पिछले सैंतालीस वर्षों से लगातार सक्रिय है। इस…
उप्र बस्ती जिले में लालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा के दौरान एक आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। रविवार दोपहर आरोपी ने शौचालय की खिड़की का शीशा तोड़कर उसके टुकड़े से अपने गले पर वार कर लिया। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे वापस थाने लाया गया और कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, भरवलिया गांव निवासी 26 वर्षीय आशिक अली पुत्र असलम के खिलाफ जनवरी 2025 में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर…
उप्र बस्ती जिले मे कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में टेम्पो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि टेम्पो में करीब सात लोग सवार थे और वह सवारी लेकर जा रहा था। हरदिया चौराहे के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें…
उप्र बस्ती अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिक्षाविद् एवं कर्मा देवी ग्रुप की सीईओ अंशु सिंह गौतम को सम्मानित किया। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान “समानता की कसौटी पर महिलाएं” विषय पर एक विशेष चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र…
उप्र बस्ती जिले में मरीज को वाराणसी के बीएचयू में भर्ती कराकर लौट रही 108 एम्बुलेंस रविवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। कैथी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में एम्बुलेंस के पीछे से घुस जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में तैनात ईएमटी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सुनील यादव (35) पुत्र बच्चूलाल, निवासी ग्राम कौलपुरा, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई जो बलिया जिले के दुबहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर 108 एम्बुलेंस सेवा में चालक पद पर कार्यरत थे। जानकारी के…
उप्र बस्ती जिले में 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला महिला चिकित्सालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा तथा अंकुर वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस तथा महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, बेटियों की शिक्षा तथा उनके सर्वांगीण विकास से…
दुष्कर्म के वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज समेत चार घायल उप्र बस्ती जिले मे दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दुष्कर्म के एक वारंटी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गांव में पहुंची। बताया जा रहा है कि गौर थाना…
बस्ती उप्र बस्ती जिले में आर.पी. साइंस एकेडमी, भुवनपुर बक्सर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्ष राना नीलम सिंह और प्रभाकर रंजन ओझा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। आयोजक विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार पाण्डेय और प्रधानाचार्य अविनाश प्रजापति ने अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि बच्चे…
उप्र बस्ती में जनपद स्तरीय रसोइयां पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन बीएसए कार्यालय के परिसर में रविवार को किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तथा जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अमित कुमार मिश्र द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्र का बुके और स्मृति देकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 14 ब्लॉक और नगरक्षेत्र के कुल 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक समिति में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचाार्य राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, प्रवक्ता गृह विज्ञान राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, प्रतिष्ठित होटल के एक कुक, स्वास्थ्य अधिकारी जिला महिला…
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 3223 |
Who's Online : 11 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 3223
Who's Online : 11