Latest News
Author: Roaming Express
– पप्पू यादव हुए गिरफ्तार, सिटी एसपी पटना भानु प्रताप सिंह खुद पहुंचे पूर्णिया सांसद के आवास अशोक झा/ पटना: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम रात में उनके आवास पर पहुंची थी।गिरफ्तारी की खबर जैसे ही फैली, उनके सैकड़ों समर्थकों ने सांसद के घर को चारों ओर से घेर लिया और पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। यादव ने इसे साजिश बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा की मांग की…
– भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर लगातार हो रहे हमले का विरोध अशोक झा/ सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी सिलीगुड़ी संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष के आवास पर लगातार असामाजिक तत्वों के हमले के खिलाफ भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष अरुण मंडल ने बताया कि भाजपा सिलीगुड़ी जिला संगठन का जिला अध्यक्ष हूं और पार्टी के प्रति मेरी पूरी जिम्मेदारी है। मैं अपने परिवार के साथ ऊपर बताए गए पते पर रहता हूं।कल यानी 05-02-2026 को दोपहर लगभग 01.03 बजे मुझे 9848743174 नामक एक अज्ञात मोबाइल नंबर से धमकी भरे कॉल आए। कॉल पर मेरी…
– पूरा फोकस संगठनात्मक और प्रशासनिक बैठकों पर रहने की संभावना अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फरवरी के तीसरे सप्ताह में राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के एक सदस्य ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री के 17 फरवरी की रात या 18 फरवरी की सुबह कोलकाता पहुंचने की संभावना है और वे 19 फरवरी को दिल्ली लौट सकते हैं। पश्चिम बंगाल में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह…
प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार दुबे बने विशेषज्ञ सदस्य, प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद भी नामित लखनऊ 6 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्कृत भाषा के देश के जाने-माने विद्वान प्रोफेसर (डॉ०) अशोक कुमार दुबे, आचार्य, संस्कृत विभाग, बीएसएनवी पी०जी० कॉलेज (लखनऊ विश्वविद्यालय), लखनऊ को उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों तथा अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा विशिष्ट क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए संचालित ‘रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना’ के परीक्षण हेतु गठित विशेषज्ञ समितियों का सदस्य…
– देर रात आपस में भिड़े दो समुदाय, पुलिस पर पथराव बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही एक बार फिर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। चुराचांदपुर जिले में डिप्टी मुख्यमंत्री के रूप में नेमचा किपगेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हिंसा भड़क गई।यह अशांति नेमचा किपगेन और लोसी दिखो के डिप्टी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के विरोध में शुरू हुई। मणिपुर में सरकार गठन के 24 घंटे बाद ही भड़की हिंसा, देर रात आपस में भिड़े दो समुदाय, पुलिस पर पथराव…
– *यूपी का ‘फार्मा-रेडी’ मिशन: ललितपुर और नोएडा में 2,000 एकड़ जमीन पर विकसित होंगे अत्याधुनिक पार्क* – *उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधियों की निवेश रुचि से उत्तर प्रदेश का फार्मा क्षेत्र प्राप्त कर रहा है नई गति* लखनऊ, 5 फरवरी, 2026: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ में देश-दुनिया के दिग्गज दवा निर्माताओं, नीति-निर्धारकों और निवेशकों ने राज्य के औद्योगिक भविष्य का रोडमैप तैयार किया। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडस्ट्री लीडर्स के साथ कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए यूपी को फार्मा विनिर्माण और हेल्थकेयर नवाचार का नया केंद्र घोषित किया। मंथन के दौरान विशेषज्ञों ने…
– प्रस्ताव में दावा किया गया है कि इसी डर और असुरक्षा की वजह से अब तक 107 लोगों की हो चुकी है मौत अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर विवाद जारी है। गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को राज्य विधानसभा में एक अहम प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें स्पेशल इंटेनसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया को लेकर लोगों में फैले डर और मानसिक दबाव पर गंभीर सवाल उठाए गए। प्रस्ताव में दावा किया गया है कि इसी डर और असुरक्षा की वजह से अब तक 107 लोगों की मौत हो…
– पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिया जवाब, विपक्ष पर जमकर किया प्रहार अशोक झा/ नई दिल्ली: पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और टीएमसी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने ‘शीशमहल’, ‘शराब घोटाले’ और ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ का जिक्र करते हुए विपक्ष की बोलती बंद कर दी। पीएम ने साफ कहा कि कुछ लोग खुद को ‘राजा’ कहलाने में गर्व महसूस करते हैं और आर्थिक असमानता का ज्ञान देते हैं. उन्होंने टीएमसी को आईना दिखाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अंधकार में डूब रहा है. पीएम का यह भाषण विपक्ष के अतीत…
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन को लेकर चुनाव आयोग और राज्य सरकार के बीच जारी खींचतान अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। चुनाव आयोग ने अपनी दाखिल एफिडेविट में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भड़काऊ बयानों से भय का माहौल बना है, जबकि राज्य पुलिस बूथ लेवल ऑफिसरों (BLOs) और अन्य चुनाव कर्मचारियों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज करने से कतरा रही है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सवाल उठाया है कि जब मुख्यमंत्री स्वयं चुनाव अधिकारियों को निशाना…
– शुक्रवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कुकी-जो बहुल इलाकों में ‘पूर्ण बंद’ का किया आह्वान बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: मणिपुर में नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। लंबे समय से जारी राष्ट्रपति शासन के हटने और भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कुकी समुदाय के संगठनों ने तीखा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद चुराचांदपुर जिले के आदिवासी संगठन ‘जॉइंट फोरम ऑफ सेवन’ (जेएफ-7) ने शुक्रवार को सुबह छह बजे…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 3231 |
Who's Online : 5 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 3231
Who's Online : 5