Author: Roaming Express

मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए कहा, “मरीजों का किया जा रहा है इलाज और निगरानी अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल में निपाह वायरस के दो मामलों की पुष्टि के बाद केंद्र सरकार ने स्थिति को तेजी से काबू में करने के लिए राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया टीम (जॉइंट आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम) का गठन किया है।दोनों संक्रमित व्यक्ति उत्तर 24 परगना जिले के बारासात शहर के रहने वाले हैं और पेशे से स्वास्थ्यकर्मी हैं। फिलहाल दोनों का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है, जहां वे कार्यरत हैं। राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने स्थिति पर जानकारी…

Read More

*मथुरा में एक ई-रिक्शा वाले को सांप ने काट लिया*। सांप ऐसा वैसा नहीं- एकदम फ़नधारी आदमी जिला अस्पताल में खड़े होकर चिल्ला रहा था कि उसका इलाज नहीं हो रहा। तभी एक ने कहा – कहां है सांप? तो उसने जैकेट के अंदर से जिंदा सांप निकाल कर दिखा दिया। ग़ज़ब धुरंधर लोग हैं 😂

Read More

उप्र बस्ती जिले में साइबर ठगों ने मोबाइल पर लिंक भेज कर पीड़ित के खाते से एक लाख 64 हजार 624 रुपये पार कर दिया। पुलिस ने गुलाब चंद्र निवासी मेहड़ा सैदवार थाना मुंडेरवा की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों पर केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। ताजा मामला मुंडेरवा के मेहड़ा सैदवार गांव से सामने आया है, जहां एक अज्ञात लिंक पर क्लिक करना गुलाब चंद्र को काफी महंगा पड़ गया। ठगों ने…

Read More

उप्र बस्ती एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस व लालगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 48 घंटे के भीतर दो लाख रुपये लूट के सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पूरी घटना का पर्दाफाश कर दिया है। लालगंज के कड़सरी में लूट की वारदात असल में हुई ही नहीं थी। पैसों के लालच में सेल्समैन धीरेन्द्र यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम बैजीपुर थाना लालगंज ने खुद ही दो लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपित सेल्समैन को गिरफ्तार कर उसके पास से रुपए 1,66,950 व सीसी कैमरा संबंधित अन्य उपकरण के साथ सीसी कैमरे की डीवीडी…

Read More

उप्र बस्ती जिले में शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात की तैयारी चल रही है। अमहट पुल से मुख्य शहर होते हुए गांधीनगर, पक्के बाजार, रोडवेज और अस्पताल चौराहा के रास्ते प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क चौड़ी किए जाने की योजना बनाई गई है। बस्‍ती मंडलायुक्‍त अखिलेश सिंह के पहल पर के इस परियोजना की कार्ययोजना शासन को भेजा गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि इसी वर्ष इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। बताया गया है कि शासन स्तर पर मांगी गई प्रमुख सड़कों की सूची में सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती सदर से गांधीनगर मार्ग को चौड़ीकरण की…

Read More

– किसी ने कहा गोरखा की आवाज तो किसी ने जन जन की आवाज अशोक झा/ सिलीगुड़ी: दिल्ली में निधन हुए गायक-अभिनेता प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर लाया गया। दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिस्टा और मनोरंजन जगत की कई अन्य जानी-मानी हस्तियां दिवंगत गायक को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थीं। गोरखा शहीद सेवा समिति (जीएसएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंड्रयू गुरुंग ने रविवार को बताया कि तमांग के पार्थिव शरीर को हवाई अड्डे से आगे की रस्मों के लिए ले जाया जाएगा, जिसमें दार्जिलिंग के चौरस्ता में प्रशंसकों के…

Read More

अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का समय ज्यों-ज्यों करीब आ रहा है, राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति गंभार होती जा रही है। इसके मुख्य केंद्रबिंदु बनते जा रहे है भाजपा और सत्ताधारी टीएमसी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का टकराव केंद्र सरकार के साथ लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तो यह भी सवाल उठने लगा है कि क्या राज्य राष्ट्रपति शासन की दिशा में बढ़ रहा है? यह सवाल इसलिए प्रासंगिक है कि हाल के वर्षों में ममता बनर्जी की सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों, राज्यपाल और संघीय ढांचे से जुड़े मुद्दों पर बार-बार…

Read More

अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के बाघाजतिन रेलवे स्टेशन पर आज सोमवार 12 जनवरी की सुबह भीषण आग लगने से रेल सेवाएं प्रभावित हो गईं। सुबह करीब छह बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठते घने धुएं के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सियालदह दक्षिण शाखा की डाउन लाइन पर कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन रोक दिया गया। लगभग आधे घंटे तक रेल सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं, जिसका असर अप लाइन पर भी पड़ा. कई…

Read More

अशोक झा/ कोलकाता: कोलकाता में राजनीतिक रणनीति सलाहकार फर्म I-PAC से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। ED ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने न्यायिक कार्यवाही को बाधित करने और उसे “हाईजैक” करने की कोशिश की। कलकत्ता हाईकोर्ट में मामलें की सुनवाई के दौरान को अदालत कक्ष में अव्यवस्था और अत्यधिक भीड़ के कारण न्यायाधीश को परिसर छोड़ना पड़ा और सुनवाई 17 जनवरी को टालनी पड़ी, जिसके बाद ED ने शीर्ष अदालत का रुख किया…

Read More

अशोक झा/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी की सभा में शामिल होने से पहले रविवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस घटना को “बर्बर और लोकतंत्र पर हमला” बताया है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि शनिवार रात झाड़ग्राम से लौटते समय शुभेंदु अधिकारी पर जो हमला हुआ, वह पुलिस की मौजूदगी में किया गया। यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश है, जिसे भाजपा कभी…

Read More