Author: Roaming Express
– किसी ने कहा गोरखा की आवाज तो किसी ने जन जन की आवाज अशोक झा/ सिलीगुड़ी: दिल्ली में निधन हुए गायक-अभिनेता प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर लाया गया। दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिस्टा और मनोरंजन जगत की कई अन्य जानी-मानी हस्तियां दिवंगत गायक को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थीं। गोरखा शहीद सेवा समिति (जीएसएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंड्रयू गुरुंग ने रविवार को बताया कि तमांग के पार्थिव शरीर को हवाई अड्डे से आगे की रस्मों के लिए ले जाया जाएगा, जिसमें दार्जिलिंग के चौरस्ता में प्रशंसकों के…
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का समय ज्यों-ज्यों करीब आ रहा है, राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति गंभार होती जा रही है। इसके मुख्य केंद्रबिंदु बनते जा रहे है भाजपा और सत्ताधारी टीएमसी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का टकराव केंद्र सरकार के साथ लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तो यह भी सवाल उठने लगा है कि क्या राज्य राष्ट्रपति शासन की दिशा में बढ़ रहा है? यह सवाल इसलिए प्रासंगिक है कि हाल के वर्षों में ममता बनर्जी की सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों, राज्यपाल और संघीय ढांचे से जुड़े मुद्दों पर बार-बार…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के बाघाजतिन रेलवे स्टेशन पर आज सोमवार 12 जनवरी की सुबह भीषण आग लगने से रेल सेवाएं प्रभावित हो गईं। सुबह करीब छह बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठते घने धुएं के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सियालदह दक्षिण शाखा की डाउन लाइन पर कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन रोक दिया गया। लगभग आधे घंटे तक रेल सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं, जिसका असर अप लाइन पर भी पड़ा. कई…
अशोक झा/ कोलकाता: कोलकाता में राजनीतिक रणनीति सलाहकार फर्म I-PAC से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। ED ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने न्यायिक कार्यवाही को बाधित करने और उसे “हाईजैक” करने की कोशिश की। कलकत्ता हाईकोर्ट में मामलें की सुनवाई के दौरान को अदालत कक्ष में अव्यवस्था और अत्यधिक भीड़ के कारण न्यायाधीश को परिसर छोड़ना पड़ा और सुनवाई 17 जनवरी को टालनी पड़ी, जिसके बाद ED ने शीर्ष अदालत का रुख किया…
अशोक झा/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी की सभा में शामिल होने से पहले रविवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस घटना को “बर्बर और लोकतंत्र पर हमला” बताया है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि शनिवार रात झाड़ग्राम से लौटते समय शुभेंदु अधिकारी पर जो हमला हुआ, वह पुलिस की मौजूदगी में किया गया। यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश है, जिसे भाजपा कभी…
UP STF की प्रयागराज यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BAMS सहित विभिन्न कॉलेजों की फर्जी मार्कशीट और प्रमाणपत्र तैयार कर बेचने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद तारुफ को करेली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। STF को यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के बाद मिली ठोस जानकारी के आधार पर करनी पड़ी। जांच में सामने आया कि आरोपी लाखों रुपये में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज तैयार कर सप्लाई करता था, जिनका इस्तेमाल नौकरी, दाखिला और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में किया जा रहा था। STF ने GTB नगर स्थित उसके कार्यालय पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ…
उप्र बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने दुबई में कार्यरत उसके पति को जेल भेजने की धमकी देकर उससे 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगी फर्जी फेसबुक आईडी और व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए की गई, जिसमें महिला को झांसे में लेकर यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर करवाई गई। वांसगांव निवासी अंजू प्रजापति ने पुलिस को बताया कि उनके पति राजेश प्रजापति दुबई में नौकरी करते हैं। 9 जनवरी 2026 की सुबह करीब 8:37 बजे उनके फेसबुक अकाउंट पर पति की फोटो लगी एक फर्जी आईडी से संदेश आया।…
उप्र बस्ती जिले में शनिवार दोपहर लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर पुल से दो किशोरियों ने कुआनो नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सतर्कता और साहस से दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरियों को नदी में कूदते देख आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से नदी में उतरकर दोनों किशोरियों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों किशोरियों को 108 एंबुलेंस…
उप्र बस्ती जिले में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज सभागार में शनिवार को शिक्षक–अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने की।बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद, स्काउट–गाइड आदि कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों से अपने सुझाव देने का अनुरोध किया। शिक्षक–अभिभावक संघ की अध्यक्ष शाहीन फातिमा ने विद्यालय में पठन–पाठन की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए अनुशासित वातावरण की सराहना की। वहीं संघ के उपाध्यक्ष रामविलास कसैधन ने शिक्षा की…
उप्र बस्ती किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के जिला अध्यक्ष कुंवर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल लिमिटेड अठदमा रुधौली के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। मुख्य अध्याशी को सम्बेधित ज्ञापन मे 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुये किसानों का सम्पूर्ण गन्ना बाकया भुगतान करने की मांग की गई है। भुगतान न होने की की स्थिति में जनपद के किसानों को लेकर मिल का घेराव कर धरना प्रदर्शन की बात कही गयी है। कन्हैया यादव भारतीय प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी, जिला प्रभारी अभय शुक्ला, अमित प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 2318 |
Who's Online : 6 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 2318
Who's Online : 6