Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » भूटान से लौटते ही पीएम मोदी दिल्ली विस्फोट के घायलों से मिलने पहुंचे

    भूटान से लौटते ही पीएम मोदी दिल्ली विस्फोट के घायलों से मिलने पहुंचे

    कहा, हम आपके साथ, पूरा होगा इंसाफ, दोषी जाएंगे जहन्नुम
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 12, 2025 राष्ट्रीय

     

    अशोक झा/ नई दिल्ली से : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है। भूटान यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हालचाल जाना।
    प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान, अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। घायलों से मिलने के बाद क्या बोले पीएम मोदी?
    घायलों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, “दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” पीएम मोदी ने कहा कि साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एक ऐसा नेता जो चौबीसों घंटे राष्ट्रहित और दुश्मनों से भारत की रक्षा के लिए समर्पित रहता है। भूटान से वापस दिल्ली उतरते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी में हुए विस्फोट में घायल लोगों से मिलने सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।” हमले को पीएम मोदी ने बताया षड्यंत्र
    बता दें कि दिल्ली के लाल किला के पास हुए आतंकी विस्फोट में अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीएम मोदी ने सोमवार शाम को हुए विस्फोट को एक ‘‘षड्यंत्र’’ बताया और संकल्प लिया कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कटघरे में लाया जाएगा।
    रात भर एजेंसियों के संपर्क में रहे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी ने बताया जिस दिन यह हमला हुआ, उस दिन वह रात भर इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में रहे। उन्होंने बताया कि कि एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। इसके पीछे जो भी साजिश करने वाले हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी।
    अमित शाह भी मिल चुके हैं घायलों से इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह कार ब्लास्ट के कुछ घंटे बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे और वहां मौजूद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति के बारे में जाना था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल जाकर हादसे में घायल नागरिकों से मुलाकात की, उनकी स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।दिल्ली में सोमवार को लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद देश की राजधानी सुरक्षा के लिहाज से उच्च सतर्कता पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा से लौटते ही आज देर शाम प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर सुरक्षा कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया।

    Post Views: 144

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    उप्र बस्ती जिले में  गौर थाना क्षेत्र के सावडीह निवासी मोनू यादव की शिकायत पर…

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1775858
    Hits Today : 5770
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.