उप्र बस्ती जिले में मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौज करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक फेसबुक यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को फेसबुक यूजर सत्येंद्र कुमार की प्रोफाइल से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक पोस्ट वायरल हुई। पुलिस का दावा है कि पोस्ट के अवलोकन में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल पाया गया। पोस्ट के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कई यूजरों ने इसकी रिपोर्ट की और कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार, पोस्ट से आमजन में आक्रोश और भावनाएं आहत होने की स्थिति बनी। साथ ही, पोस्ट के जरिए समाज में धार्मिक एवं जातिगत विद्वेष फैलने की आशंका जताई गई। मामले में बड़ेवन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली थाने में फेसबुक यूजर सत्येंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना निरीक्षक सभाजीत सिंह को सौंपी गई है।








Hits Today : 833
Who's Online : 9