Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 23, 2026 उत्तर प्रदेश

     

    शंभू शरण पाल हत्याकांड में वर्ष 2017 में जिला न्यायालय ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा, साढ़े नौ साल की सजा काट चुके हैं पूर्व मंत्री

    प्रयागराज/बस्ती। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंभू शरण पाल हत्याकांड में दोषी पूर्व मंत्री और सपा नेता रामकरन आर्य को राहत देते हुए उनकी उम्रकैद की सजा को 10 साल के कठोर कारावास में बदल दिया है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने घटना को अचानक हुए विवाद और आवेश का परिणाम मानते हुए कहा कि हत्या का पूर्व नियोजित इरादा साबित नहीं होता। अदालत ने अपराध को हत्या के बजाय गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में माना।

    न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ ने पूर्व विधायक की अपील पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। रामकरन आर्य ने जिला न्यायालय से मिली उम्रकैद की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। वह साढ़े नौ साल की सजा काट चुके हैं। ऐसे में फैसले के बाद उनके करीब छह महीने में रिहा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, रिहाई की वास्तविक स्थिति संबंधित कानूनी प्रक्रिया और जेल प्रशासन की गणना पर निर्भर करेगी।

    जीप की टक्कर के बाद विवाद में चली थी गोली

    अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना 23 नवंबर 1994 की है। जीप की टक्कर के बाद हुए विवाद और कहासुनी के दौरान रामकरन आर्य ने शंभू शरण पाल को गोली मार दी थी। गोली लगने से शंभू शरण पाल की मौत हो गई थी। इसी मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चला था।

    करीब 22 साल तक चली सुनवाई के बाद 10 अप्रैल 2017 को जिला न्यायालय ने तत्कालीन सपा विधायक और पूर्व मंत्री रामकरन आर्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। मामले में नामजद 10 आरोपियों में से एक की मौत हो चुकी थी। शेष नौ आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई, जिनमें आठ को दोषमुक्त कर दिया गया था, जबकि रामकरन आर्य को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

    मृतक के बेटे ने की थी मुकदमे की पैरवी

    इस मामले में शंभू शरण पाल के बेटे शिव बहादुर पाल ने अदालत में मुकदमे की पैरवी की थी। 10 अप्रैल 2017 को फैसला सुनाए जाने के दौरान दीवानी न्यायालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। फैसला आने के बाद शिव बहादुर पाल ने कहा था कि पिता की हत्या के मामले में आरोपी को सजा मिलने से उन्हें कुछ राहत महसूस हुई है।

    चार बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे रामकरन आर्य

    रामकरन आर्य समाजवादी पार्टी की सरकार में आबकारी एवं खेलकूद विभाग के राज्य मंत्री रहे। वह चार बार विधायक चुने गए और तीन बार मंत्री बने। वर्ष 1989 में जनता दल के टिकट पर नगर पूरब, वर्तमान महादेवा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने विधानसभा में प्रवेश किया।

    वर्ष 1993 में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और चुनाव जीतकर विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2002 और 2012 में भी सपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    Post Views: 11

    Related Posts

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026By Roaming Express

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026By Roaming Express

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:बस्ती में बाबा बागेश्वर की कथा कराने की पहल, 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आगमन का प्रस्ताव

    October 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया…

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026

    Basti News:पूर्व मंत्री रामकरन आर्य की उम्रकैद की सजा 10 साल के कठोर कारावास में बदली, हाईकोर्ट से मिली राहत

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1819311
    Hits Today : 2363
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.