Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » करोड़ों की 20 विदेशी सोने के बिस्कुट सहित तस्कर गिरफ्तार

    करोड़ों की 20 विदेशी सोने के बिस्कुट सहित तस्कर गिरफ्तार

    बरामद सोने का वजन 2332.66 ग्राम, कीमत 2.82 करोड़ आंका गया
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 12, 2025 अंतर्राष्ट्रीय

    करोड़ों की 20 विदेशी सोने के बिस्कुट सहित तस्कर गिरफ्तार

    – बरामद सोने का वजन 2332.66 ग्राम, कीमत 2.82 करोड़ आंका गया

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात BSF के दक्षिण बंगाल सीमांत की 32वीं वाहिनी की होरंदीपुर सीमा चौकी के जवानों ने गुप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर बेहद सटीक कार्रवाई करते हुए एक भारतीय तस्कर को रंगेहाथ पकड़ लिया।
    उसके पास से 20 सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 2332.66 ग्राम है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत लगभग 2.82 करोड़ रुपये आंकी गई है।
    बांग्लादेश से की तस्करी: 11अक्टूबर 2025 की रात को सीमा सुरक्षा बल की 32वीं वाहिनी, होरंदीपुर सीमाचौकी के जवानों को गुप्त सूत्रों के जरिए एक विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली कि भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक मुस्लिमपारा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति बांग्लादेश से तस्करी किए गए अवैध सोने को सीमा चौकी होरंदीपुर के इलाके से लेकर जाने वाला है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जवानों को अतिरिक्त सतर्क कर दिया गया और तस्कर को रंगेहाथ पकड़ने के लिए संभावित स्थान पर विशेष घात लगाया गया।
    आरोपी को पकड़ा: सुबह करीब 6 बजे अंबुश पार्टी ने बांस के घने झुरमुटों की आड़ में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उसे तत्काल घेरकर पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक का पैकेट बरामद हुआ, जिसे खोलने पर उसमें 20 सोने के बिस्कुट पाए गए।तस्कर को मौके पर ही हिरासत में लेकर सीमाचौकी होरंदीपुर लाया गया। जब्त किए गए सोने के बिस्कुटों और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
    जवानों की हुई प्रशंसा: BSF दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने सोने की तस्करी से जुड़ी इस घटना की पुष्टि और जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल अपने मजबूत खुफिया तंत्र और सतर्क जवानों की बदौलत भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर होने वाली हर प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें सोने की तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो वह तत्काल BSF की सीमा साथी हेल्पलाइन नंबर 14419 पर या व्हाट्सएप नंबर 9903472227 पर मैसेज या वॉयस मैसेज के जरिए शेयर करें। विश्वसनीय सूचना देने पर उचित इनाम प्रदान किया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान पूरे तरीके से गोपनीय रखी जाएगी।

    Post Views: 132

    Related Posts

    आज मदर्स डे को बनाए जीवन का सबसे अनमोल यादगार

    May 10, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1637866
    Hits Today : 775
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.