Latest News
Author: Roaming Express
मोदी 20 दिसंबर को जाएंगे बंगाल, एक तीर से साधेंगे दो निशाने पर – पीएम की जनसभा की तैयारी तेज ,आज प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बंगाल का दौरा करने वाले हैं। इस बार भी बीजेपी चुनाव प्रचार की शुरुआत मतुआ बहुल क्षेत्र से करने जा रही है। संसद के शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 20 दिसंबर को नादिया जिले के राणाघाट में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके…
लखनऊ के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. मज़हर हुसैन का देशभर में सम्मान -50 वर्षों से न्यूरोसर्जरी में कुशलता और मानव जीवन बचाने की प्रतिबद्धता की मिसाल लखनऊ। न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में डॉ. मज़हर हुसैन का नाम न केवल लखनऊ बल्कि पूरे देश में सम्मान के साथ लिया जाता है। मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र की जटिल सर्जरियों को 50 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ जिस कुशलता एवं सावधानी से अंजाम देते हैं, वह अपने आप में मिसाल है। KGMU के स्वर्णिम दौर से मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तक का उनका सफर नई तकनीकों, महत्वपूर्ण सफलताओं एवं मानव जीवन बचाने की…
उप्र बस्ती जिले में केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस उत्साह, गौरव और गरिमा के साथ मनाया गया। यह अवसर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को स्मरण करने का दिन रहा। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भारत की विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुतियाँ देकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को जीवंत किया। जिसको देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार मल्ल ने कहा कि केवीएस केवल शिक्षा देने वाली संस्था नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संस्कारी और राष्ट्रभक्त नागरिकों के निर्माण का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु,…
उप्र बस्ती जिले में मंगलवार को सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में विजय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना रहीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। डीएम ने कहा कि 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण और पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश का गठन भारतीय सेना की गौरवशाली वीरता का ऐतिहासिक उदाहरण है। पूरा देश सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा…
उप्र बस्ती जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विभागवार समीक्षा की और निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से किया जाय।बैठक में उन्होने पाया कि राजस्व, चिकित्सा एवं कृषि विभाग द्वारा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से नही किया गया है। उन्होने ऐसे अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही पाये जाने पर कठोर कार्यवाही प्रचलित कर दी जायेंगी। उन्होने स्पष्ट…
उप्र बस्ती थाना नगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पाल्हा स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर से चोरी गए देवी-देवताओं के मुकुटों को बरामद कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के पांच चांदी के मुकुट, एक की-पैड मोबाइल और 490 रुपये नकद बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष नगर विश्वमोहन राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी (चौकी प्रभारी करहली) व पुलिस टीम ने मंदिर चोरी की घटना का खुलासा किया। बताया कि 15 दिसंबरको ग्राम पाल्हा बाग स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में दोपहर लगभग तीन बजे अज्ञात चोर द्वारा देवी-देवताओं के चांदी के…
स्टेडियम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर – ई. अरविन्द पाल उप्र बस्ती मंगलवार को निवर्तमान सांसद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने आदर्श नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नम्बर 5 वशिष्ठ नगर बसौढी में 3 करोड़ 59 लाख की लागत वाले स्टेडियम का वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान से भूमि पूजन किया। कहा कि इस स्टेडियम के बन जाने से स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा और वे राज्य, राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा…
अशोक झा/ कोलकाता: केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति के बंगाल की ओर से भेजे गए बिल को मंजूरी नहीं देने को लेकर भी मामला तूल पकड़ सकता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की ओर से पारित 3 संशोधन बिलों को अपनी मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इन बिलों के जरिए राज्य के राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों का चांसलर बनाने का प्रस्ताव किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से मंजूरी नहीं मिलने के बाद की स्थिति के…
– जांच में जिस प्रकार मिल रही गड़बड़ी उससे उठ रहे कई सवाल भाजपा चाहती ही निष्पक्ष हो एक एक मतदाताओं की जांच अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में जब चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का काम शुरू किया था तो राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धमकी दी थी कि यह बंगाल है बिहार नहीं। राज्य में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के पहले चरण के आंकड़े सामने आ गए हैं। इसके अनुसार राज्य में 58 लाख से अधिक वोटर्स के नाम काटे गए हैं। खुद ममता बनर्जी की अपनी सीट भवानीपुर में 44 हजार…
– कहा,तोड़फोड़ कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित अव्यवस्था,सरकार ले जवाबदेही अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेसी से जुड़े इवेंट में हुई अव्यवस्था को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इसे जनता के साथ धोखा करार दिया।राज्यपाल को पत्र लिखकर उठाए गंभीर सवाल: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर सरकार…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 651 |
Who's Online : 7 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 651
Who's Online : 7