Latest News
Author: Roaming Express
उप्र बस्ती जिले में मंगलवार की रात्रि लगभग एक बजे नवागत जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने बस्ती जिले का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुँचे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाना और शिकायतों का प्रभावी समाधान उनकी शीर्ष प्राथमिकताएँ…
बस्ती जिले में कोतवाली पुलिस ने घर से नाराज होकर निकली किशोरी के साथ रायबरेली व लुधियाना में दुष्कर्म करने की घटना में केस दर्ज किया है। आरोप है कि नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए निकली किशोरी लुधियाना जा पहुंची और आरोपी के चंगुल में फंस गई। शिकायत करने पर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।मामले में दिल्ली की सब्जी मंडी नाथ थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इसकी रिपोर्ट बस्ती भेज दी। इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने तहरीर…
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ चौराहे के पास मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान हरिहरपुर निवासी नितेश (20) पुत्र इंद्रजीत के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नितेश अपनी बाइक से महनुआ चौराहे से सल्टौवा की ओर जा रहे थे। चौराहे से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक…
बस्ती जिले के युवा वैज्ञानिक डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव आज भारतीय विज्ञान की नई प्रेरणा बन चुकी हैं। सीमित संसाधनों वाले छोटे से शहर से निकलकर अमेरिका के प्रसिद्ध एम.डी. एंडरसन कैंसर सेंटर तक पहुँचे डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव ने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है। डॉ. प्रियांशु की प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्यालय, बस्ती से हुई। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बायोमेडिकल साइंसेज में स्नातक किया और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर की उपाधि स्वर्ण पदक सहित प्राप्त की। यहीं से उनकी वैज्ञानिक यात्रा को नई दिशा मिली। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर…
उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जनगणना 2027 की कार्ययोजना एवं तैयारी को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में निदेशक, जनगणना कार्य उत्तर प्रदेश ने जनगणना प्रक्रिया, समय-सीमा और डिजिटल रूपांतरण से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल रूप में संपादित की जाएगी। मकान गणना और सूचीकरण के लिए समयसीमा तय की जा रही है। राज्य में इस कार्य के लिए लगभग 6 लाख कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी डेटा संग्रहण, प्रविष्टि, सत्यापन और निगरानी कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम…
बस्ती जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को महादेवा, रुधौली, हर्रैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 से 25 नवम्बर तक जिले की पांचों विधानसभाओं में 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की जिम्मेदारी राकेश श्रीवास्तव और अमृत वर्मा को सौंपी गई। 1 से 7 नवम्बर तक स्कूलों और कॉलेजों में निबंध, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा में लगभग 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे, जो चार…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल के हुगली में बड़ा हादसा हो गया है। यहां चंदननगर में तूफान के चलते विशेष आकर्षण का केंद्र 75 फुट ऊंची जगद्धात्री प्रतिमा का पांडाल गिर गया है।इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।पुलिस की टीम मौके पर है। राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आयोजकों ने भीड़ को आकर्षित करने के लिए लगभग 70 फुट ऊंचा ढांचा बनवाया था और पंडाल के सामने देवी जगद्धात्री की एक विशाल फाइबर की मूर्ति स्थापित की थी। जानकारी के मुताबिक, ऊंचाई अधिक होने और असंतुलन के कारण यह ढांचा…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग चौराहे पर रविवार देर रात भीषण आग लगने से चार फ़र्नीचर की दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग तेज़ी से फैली और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं। काफी मशक्कत के बाद लगभग पाँच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालाँकि, तब तक दुकानों का सारा फ़र्नीचर जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। सिलीगुड़ी नगर निगम के महापौर गौतम देब ने मंगलवार सुबह घटनास्थल का…
लखनऊ : मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के कार्यान्वयन एवं संचालन हेतु गठित राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित सभी विभागों को जनगणना कार्य में सहयोग करने एवं सफल बनाने हेतु निर्देश दिए। इससे पूर्व, निदेशक, जनगणना कार्य, उत्तर प्रदेश श्रीमती शीतल वर्मा ने जनगणना 2027 की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं डिजिटल रूपांतरण से संबंधित एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी, जिसमें राज्य की तैयारी और प्रस्तावित कार्ययोजना प्रस्तुत किया गया। जनगणना 2027 की समय-सीमा पर चर्चा के दौरान दौरान मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण के…
बस्ती जिले के गौर थानाक्षेत्र के कर्मा गांव के पास रविवार देर शाम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। बताया गया है कि रास्ते से बकरी हटाने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ऑटो में सवार लोगों को पीट दिया गया और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी श्यामकांत, सीओ हर्रैया संजय सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में किया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 310 |
Who's Online : 5 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 310
Who's Online : 5