Author: Roaming Express

अशोक झा/ सिलीगुड़ी: भय और संकट से मुक्त करने वाली शक्ति का ही दूसरा नाम कालरात्रि है। मां कालरात्रि संहार और सृजन का संगम है। अन्याय का अंत और धर्म की स्थापना मां कालरात्रि का संदेश है। काल को जीतने वाली कालरात्रि है। विनाश में ही सृजन की संभावना छुपी है। यही कालरात्रि का सत्य है। भक्तों के लिए मां कालरात्रि रक्षा की अजेय ढाल बन जाती हैं। कालरात्रि का शाब्दिक अर्थ है ‘जो सब को मारने वाले काल की भी रात्रि या विनाशिका हो’। आज सोमवार का दिन भी है इसलिए आज शिव और शक्ति पूजा अर्चना भी की…

Read More

अशोक झा, सिलीगुड़ी: मां भगवती जागरण समिति के तत्वावधान में शिवम पैलेश, बर्दवान रोड, सिलीगुड़ी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 वें मां भगवती जागरण की रात भक्तिमय में सराबोर हो रहा है। भक्तों के बीच मां के आराधना के लिए पहुंचे वाराणसी से संजीव शर्मा, भुवनेश्वर से सुभांगी सोनी और कोलकोता से राहुल गहरवार के गीत के साथ भक्त नृत्य कर रहे है। माता रानी का रिझाने के लिए दूसरे दिन डांडिया ले गरबा के साथ भक्तों की टोली मंडप में पहुंची है। जिधर नजर दौड़ाए वहीं माता के भक्त डांडिया लेकर माता के धुन में…

Read More

अशोक झा/ सिलीगुड़ी: धार्मिक अनुष्ठानों का पालन मानव सभ्यता की एक प्राचीन परंपरा है। जब से मानव ने समाज के रूप में जीना शुरू किया, तब से ईश्वर की अवधारणा का जन्म हुआ, जो अलौकिक शक्तियों का प्रतिनिधित्व करती है। लोग विभिन्न रूपों में इन शक्तियों की पूजा करते थे, जैसे कि अग्नि, जल और धन। यह सब विभिन्न धार्मिक ग्रंथों और विश्व के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त मूर्तियों से स्पष्ट होता है। दुर्गा पूजा का महत्व: हम यहां सीमाओं के पार पूजा जाने वाली महिला देवताओं पर चर्चा कर रहे हैं, जिसमें भारत में दुर्गा पूजा शामिल है। दुर्गा…

Read More

पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र की जनता को अमृत भारत ट्रेनों की सौगात त्योहारों के इस मौसम में अपनों को अपनों से जोड़ेगी यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए जेनरेशन की नई अमृत भारत ट्रेन ! गोरखपुर, 28 सितम्बर, 2025 : पूर्वोत्तर रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस का 29 सितम्बर,2025 को उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी 05133 छपरा-दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनल) उद्घाटन विशेष गाड़ी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ करेंगे। इसके अतिरिक्त 29 सितम्बर,2025 को ही 05587 दरभंगा-मदार (अजमेर) अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। ये गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन हैं। उद्घाटन…

Read More

बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के सुर्तीहट्टा स्थित गुफा पंडाल में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच माता रानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पूरे विधि-विधान, पूजन-अर्चन और मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा स्थापना का कार्य सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण ने सबको भावविभोर कर दिया। प्रतिमा स्थापना का यह आयोजन गुफा समिति के अध्यक्ष संजय मद्धेशिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। समिति के सक्रिय सदस्य रवि मद्धेशिया, गौरव कुमार, पंकज गुप्ता, अनीश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, दुर्गेश कुमार, कमल जायसवाल,…

Read More

बस्ती। शहर से सटे महसो कस्बे में 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। उपकेंद्र के लिए आवश्यक भूमि नहीं मिल पाने के कारण यह परियोजना कई वर्षों से अटकी हुई थी। वितरण विभाग के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के पास इसे स्थापित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि अब भूमि उपलब्ध हो गई है। अगले चरण में सर्वे कराया जा रहा है, जिससे यह तय किया जा सके कि किन-किन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को इससे लाभ मिलेगा और किन 33 केवी उपकेंद्रों को इससे जोड़ा जाएगा। ट्रांसमिशन और वितरण विभाग…

Read More

बस्ती। विकास खंड दुबौलिया की ग्राम पंचायत पिठिया लश्करी में मनरेगा योजना के तहत तालाब जीर्णोद्धार कार्य में वित्तीय अनियमितता और 2.72 लाख रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है। जांच में ग्राम प्रधान रामउजागिर, ग्राम विकास सचिव राजीव कुमार और तकनीकी सहायक सत्यजीत को संयुक्त रूप से दोषी पाया गया है। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, गबन की गई राशि तीनों से वसूली जाएगी। शिकायतकर्ता रामधीरज और संतोष यादव के शपथ-पत्रों के आधार पर गठित संयुक्त जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को प्रथम दृष्टया दोषी ठहराया है। जांच में यह तथ्य…

Read More

बस्ती। थानाक्षेत्र के बभनी मिश्र चौराहे पर एक ट्रैक्टर चालक से मारपीट की घटना में पुलिस ने रुधौली तृतीय के जिला पंचायत सदस्य अतीक अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें शान्तिभंग के तहत पाबन्द करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। रुधौली थाने पर दी तहरीर में महुआ निवासी ट्रैक्टर चालक बाबूलाल यादव ने आरोप लगाया कि गत 25 सितंबर की रात उसके ट्रैक्टर की टक्कर एक डीसीएम से हो गई थी। घटना के बाद कुछ लोगों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। वह डर के चलते ट्रैक्टर लेकर भागा, लेकिन बभनी चौराहे पर धनघटा…

Read More

बस्ती। जिले के हर्रैया थानांतर्गत रजवापुर चेफवा में दो समुदायों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को ग्राम प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद प्रकरण में शनिवार को पुलिस ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गांव के पास स्थित जील्ला चौराहे पर पहुंचे और पूर्वाह्न 11 बजे से धरना शुरू कर फर्जी मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग शुरू कर दी। हर्रैया के साथ तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसएचओ…

Read More

– दाहिनी ओर का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में है और नीचे वाला हाथ होता है वर मुद्रा में – मां कात्यायनी की कृपा से साधक को साहस, सौभाग्य और शांति का वह दिव्य वरदान अशोक झा/ सिलीगुड़ी: शारदीय नवरात्रि का आज छठा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कात्यायनी को शक्ति का उग्र, तेजस्वी और रक्षक रूप माना जाता है। मां कात्यायनी जीवन को सफल और शरीर को निरोग बनाने का वरदान देती हैं। इस दिन लोग माता से अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मांगते हैं। पुराणों…

Read More