Author: Roaming Express
वाराणसी। 22 सितम्बर (सोमवार) को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सीट निर्धारण में हो रही गड़बड़ियों को लेकर बीएचयू बहुजन एवं ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने सेंट्रल ऑफिस में माननीय कुलपति से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कुलपति महोदय को ज्ञापन पत्र सौंपा तथा गड़बड़ी को सुधारने की मांग रखी। इस पर माननीय कुलपति ने आश्वासन दिया कि इस बार पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और सभी कार्य नियमानुसार सम्पन्न होंगे। इस मौके पर बीएचयू बहुजन इकाई…
“उन्मेष” प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम, काशी प्रांत के प्रांत कार्यकारिणी की बैठक वाराणसी महानगर स्थित उदय प्रताप इंटरमीडिएट कालेज के कांफ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रज्ञा प्रवाह के केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामाशीष जी तथा पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक भगवती प्रसाद ‘राघव’ जी उपस्थित रहे। बैठक के प्रथम सत्र में प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम के प्रांत संयोजक डॉ कुंवर शेखर गुप्त जी ने कार्यक्रम की प्रस्तवना के साथ युवा आयाम के द्वारा पिछले वर्ष में किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया और आगामी वर्ष भर की कार्य योजना प्रस्तुत की।…
अशोक झा/ कोलकाता: शारदीय नवरात्रि वह पावन पर्व है जब देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. ‘नवरात्रि’ संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है ‘नौ विशेष तिथियों का समूह.’ यह शब्द केवल समय बताने के लिए नहीं बल्कि इस दौरान किए जाने वाले कर्मों का संकेत देता है। भगवती दुर्गा की पूजा-उपासना करते समय भक्त को अपना मुख हमेशा पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। नवरात्रि में भक्त मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष अखण्ड ज्योति जलाते है, अखण्ड ज्योति के दीपक को वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व,…
अशोक झा/ ईटानगर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में कहा कि आज देश में जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हुए हैं। GST बचत उत्सव की शुरुआत हुई है। त्योहारों के इस मौसम में जनता जनार्दन को यह डबल बोनस मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में स्थानीय उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से सोमवार को मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की। इसके बाद 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट उन्हें दिल से पसंद है। इसी वजह से उन्होंने…
अशोक झा/ कोलकाता: दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार राज्य भर में कुल 3,450 मोबाइल वैन तैनात रहेंगी ताकि कहीं भी बिजली की समस्या होने पर तुरंत समाधान किया जा सके। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 19121 जारी किया गया है। साथ ही नागरिक व्हाट्सऐप नंबर 8900793504 और सीईएससी क्षेत्र के उपभोक्ता 9831079666 पर भी संपर्क कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि दुर्गापूजा…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: शक्ति की साधना का महापर्व आज से प्रारंभ हो रहा है। पंचांग के अनुसार इस साल नवरात्रि का महापर्व 9 की बजाय 10 दिनों तक मनाया जाएगा क्योंकि इस साल चतुर्थी तिथि की वृद्धि हो रही है। पर्व और त्यौहार हमेशा से ही भारतीय संस्कृति की पहचान रही है। इस कड़ी में शारदीय नवरात्र का त्यौहार सोमवार आज से प्रारंभ हो गया है। शक्ति उपासना के मार्ग में चार नवरात्र की चर्चाएं हैं।आज घटस्थापना के लिए सुबह 06:28 मिनट से सुबह 08:20 मिनट तक और दोपहर 12:08 से दोपहर 12:56 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। चलिए अब…
नोएडा में बीटा 2 कोतवाली एरिया के यमुना एक्सप्रेस-वे समीप चूहड़पुर अंडरपास के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) में पढ़ने वाले बीटेक के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों छात्र बुलेट बाइक पर सवार होकर खाना खाने के लिए पूर्वांचल सोसायटी के पास होटल जा रहे थे। उसी दौरान पेड़ों को पानी लगा रहे टैंकर से उनकी बुलेट बाइक टकरा गई। बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मूलरुप से गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय स्वयं सागर पुत्र संजय सागर, गाजीपुर के खुदुरा निवासी 21 वर्षीय…
लखनऊ : देश से लेकर प्रदेश की सियासत में जातीय मुखरता के बीच अहम दस्तावेजों से अब जाति को ‘डिलीट’ किया जाएगा। पुलिस की ओर से दर्ज किए जाने वाले एफआईआर में जाति कालम हटाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में जातीय होर्डिंग लगाने और जातीय रैलियां आयोजित करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने रविवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव की ओर से सभी विभागों के लिए जारी आदेश में कहा गया है कि क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्ट्म्स (CCTNS) पर प्रयोग किए जा…
प्रयागराज में सज धज के साथ निकाला गया कर्ण घोड़े की शोभा यात्रा *यह परंपरा तब शुरू हुई जब लव कुश ने महर्षि वाल्मीकि के आश्रम मे *भगवान श्री राम के अश्वमेध यज्ञ के अश्व को बांध लिया था यह लव कुश के असीम शक्ति और पराक्रम का प्रतीक था* प्रयागराज रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई कर्ण घोड़ा शोभा यात्रा एक पारंपरिक और धार्मिक आयोजन है जो दशहरा महोत्सव शुरुआत का प्रतीक है कर्ण घोड़ा को भगवान राम का दूत माना जाता है इसका आयोजन पथरचट्टी रामलीला कमेटी द्वारा किया जाता है इसे फूल गजरे सच्चे गोटे रत्नों और…
अशोक झा/ असम : असमिया गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से हर कोई परेशान है। लोग शोक में डूबे है। लोग उनके मौत का असली कारण जानना चाह रहे हैं। अब इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ी जानकारी दी है, जो चौंकाने वाली है। सीएम बिस्वा ने कहा कि सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने उन्हें सूचित किया है कि गायक की बिना लाइफ जैकेट के तैरते समय मौत हो गई। आइए जानते हैं सीएम ने क्या कहा। गार्ड्स ने कहा, लेकिन… असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा गायक जुबीन गर्ग के निवास पर…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 950 |
Who's Online : 9 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 950
Who's Online : 9