बहराइच में पहली रात में ही पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बहराइच जिले में शादी की पहली रात को पति पत्नी की मौत से गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस पहुंच गई है। मौत के कारणों को लेकर तरह तरह की चर्चा है। यह घटना जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र की है। इस थानाक्षेत्र के गोडिया नंबर 4 गांव में शादी की पहली रात में ही पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव में पसरा मातम। मौके पर तफ्तीश में जुटी पुलिस।

बहराइच जिले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार निवासी प्रताप (23) पुत्र सुंदर लाल की शादी गोड़हिया नंबर दो गुल्लनपुरवा गांव निवासी पुष्पा पुत्री परसराम के साथ 30 मई को तय थी। 30 मई को गोडहिया नंबर चार में बारात गई। 31 मई हंसी खुशी बारात गांव पहुंची। रात में पति और पत्नी अपने गांव पहुंचे। देर रात को नव दंपती ने अपना कमरा बंद कर लिया। गुरुवार सुबह दंपती के दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हुए। सभी ने कमरे में देखा तो पुष्पा और प्रताप कमरे में बेसुध पड़े थे। सभी ने दरवाजा खोला तो दोनों मृत मिले। इस पर कोहराम मच गया। लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी। दोनों के परिवार के लोग एकत्रित हुए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Back to top button