अगर कांग्रेस में दम है तो बनारस और इलाहाबाद में भाजपा को हराकर दिखाए: ममता बनर्जी

बंगाल में ममता बनर्जी ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, पहले अधीर अब सीधे राहुल गांधी पर अटैक

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस तीखा प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा, अगर कांग्रेस में दम है तो बनारस और इलाहाबाद में भाजपा को हराकर दिखाए। ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे शक है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पूरे देश में 40 सीटें भी जीत पायेगी। पश्चिम बंगाल में हमने कांग्रेस को 2 सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर किया था, लेकिन वो ज्यादा सीटें चाहते थे। कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा: ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस बंगाल में अधिक सीटें चाहती थी। जबकि हम 42 में से 2 सीटें दे रहे थे। हम उन्हें ये दोनों सीटें जीतने देते, लेकिन वो नहीं माने तो हमने कहा कि पूरे 42 सीटों पर चुनाव लड़ लें। लेकिन बंगाल क्या, कांग्रेस पूरे देश में 40 सीटें जीत पाएगी , इस पर मुझे संदेह है। राहुल गांधी की यात्रा की सूचना भी नहीं मिली: ममता बनर्जी ने कहा कि इस बातचीत के बाद से हमारी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई। वे बंगाल में एक कार्यक्रम करने आए हैं, लेकिन इंडिया ब्लॉक के सदस्य के रूप में मुझे सूचित भी नहीं किया। मुझे प्रशासनिक सूत्रों के माध्यम से पता चला. उन्होंने डेरेक ओ ब्रायन को यह अनुरोध करने के लिए बुलाया था कि रैली को गुजरने की अनुमति दी जाए.” इसके अलावा और कुछ नहीं कहा। TCM और कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरियां: ममता बनर्जी के इस बयान से तय हो गया है कि टीएमसी और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ गई हैं. और सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत पटरी पर नहीं है. बता दें कि राहुल गांधी ने टीएमसी से सीटों पर बातचीत को लेकर आज ही बयान दिया था, राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान कहा था कि टीएमसी के साथ लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर चर्चा कर रही है और मुद्दे का ‘समाधान’ निकल जाएगा।राहुल गांधी ने दिया था ये बयान: राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के ‘डिजिटल मीडिया योद्धाओं’ के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की. यह पूछे जाने पर कि राज्य में कांग्रेस के लिए एक भी लोकसभा सीट छोड़ने की अनिच्छा के बावजूद कांग्रेस टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को महत्व क्यों दे रही है, इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘न तो ममता जी ने कहा है, न ही कांग्रेस गठबंधन से बाहर हुई है.’ उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, ‘ममता जी भी कह रही हैं कि वह गठबंधन में हैं. दोनों तरफ से सीटों पर चर्चा जारी है. इसे सुलझा लिया जाएगा.’ बातचीत का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया गया है। उसमें ममता से लेकर लेफ्ट तक को शामिल कर लिया गया था। पहले मांग उठी थी कि बिना कांग्रेस के ही थर्ड फ्रंट बनाया जाए, लेकिन नीतीश के प्रयासों ने ही कांग्रेस को भी साथ रखा और विपक्षी एकता की रूपरेखा तैयार हुई।
कैसे अकेले होती चली गई कांग्रेस?
लेकिन अब जब लोकसभा चुनाव बिल्कुल करीब है, यही इंडिया गठबंधन बिखराव का शिकार हो गया है। नीतीश कुमार ने फिर पलटी मार ली है और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। ये बात सभी को पता थी कि कांग्रेस को ही इस इंडिया गठबंधन में सबसे ज्यादा कुर्बानियां देनी पड़ेंगी, ये भी साफ था कि वो पहले की चुनावों की तुलना में कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा था कि इंडिया गठबंधन के नेता ही मोदी से ज्यादा कांग्रेस को निशाने पर लेने का काम करेंगे। लेकिन जो नहीं सोचा था, वैसे ही होता दिख रहा है।
ममता ने क्यों दे डाली चुनौती?
पिछले कुछ दिनों ने इंडिया गठबंधन के अंदर तल्ख माहौल को चरम पर पहुंचा दिया है। बात सबसे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ही करनी चाहिए जिन्होंने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार कांग्रेस पर कर दिया है। जब से बंगाल में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग फेल हुई है, ममता के हमले लगातार जारी हैं। लेटेस्ट बयान में उन्होंने कहा है कि मैं नहीं मानती कि कांग्रेस 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी या नहीं। पहले ये पार्टी जहां जीत भी जाती थी, अब तो वहां भी हार ही रही है। अगर हिम्मत है तो बनारस में बीजेपी को हराके दिखाएं।अब जो टीएमसी इस समय इंडिया गठबंधन में सहयोगी बनी हुई है, वो क्या इस तरह से चुनौती दे सकती है? ऐसा कम ही बार देखने को मिलता है कि गठबंधन के साथ अपने सियासी दुश्मन से ज्यादा सहयोगी पर ही निशाना साधना शुरू कर दें। लेकिन यहां पर ऐसा ही होता दिख रहा है, कांग्रेस को बीजेपी से ज्यादा निशाने पर लेने का काम उनकी दूसरी सहयोगी पार्टियां कर रही हैं। ये निशाने भी इसलिए साधे जा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस सीट शेयरिंग के मामले में झुकने को तैयार नहीं और दूसरे दल उसे ज्यादा देने के मूड में नहीं।
जिसका डर, वहीं हुआ, कैसे बिखरा इंडिया गठबंधन?
समझने वाली बात ये है कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग ही सबसे बड़ी चुनौती साबित होनी थी। दलों का साथ आना बड़ी बात नहीं थी, एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं था, हर किसी को पता था कि चुनौतियां तो सीट शेयरिंग के टाइम आएंगी। इसी वजह से सीट शेयरिंग कई मौकों पर टाली गई, कई बैठकों के बाद भी कोई फैसला नहीं हुआ। लेकिन अब जब चर्चा शुरू हुई, देखते ही देखते कई राज्यों में खेल बिगड़ गया। एक कॉमन लिंक इसमें ये रहा कि हर किसी ने कांग्रेस को ही विलेन के रूप में पेश किया। बंगाल में कांग्रेस 10 सीटें चाहती थी, ममता देने को रेडी हुईं सिर्फ 2, मामला बिगड़ गया और वहां पर सीट शेयरिंग फंस गई। टीएमसी का कहना रहा कि कांग्रेस में बहुत अहंकार है, दो सीटें जीतने वाली पार्टी कैसे इतनी ज्यादा की डिमांड रख सकती है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी बोल दिया कि ममता की भीख नहीं चाहिए। इसी से समझा जा सकता है कि रिश्ते कितने खराब हो गए हैं। पंजाब की तरफ अगर जाया जाए, वहां से लोकसभा की 13 सीटें निकलती हैं।
केजरीवाल भी कांग्रेस के लिए सिरदर्दी
ये एक ऐसा राज्य है जहां पर कुछ साल पहले तक कांग्रेस की सरकार थी, प्रचंड बहुमत के साथ बनी थी। लेकिन आम आदमी पार्टी की आंधी ने उसका सफाया कर दिया। अब सत्ता पलट चुकी है, भगवंत मान की अगुवाई में आप की सरकार चल रही है। विश्वास इतना ज्यादा है कि सारी सीटों पर जीतने का दम भरा जा रहा है। कांग्रेस से गठबंधन करने को लेकर कोई रेडी नहीं, यानी कि ये राज्य भी फंस गया। राजधानी चले जाएं तो वहां तो अरविंद केजरीवाल किसी भी कीमत पर कांग्रेस को फिर पैर जमाने का मौका नहीं देना चाहते। कॉमन लिंक तो ये भी है कि यहां भी कांग्रेस की ही सरकार उखाड़कर सत्ता में आया गया है।अखिलेश ने भी कर दिया खेला
ऐसे में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता कांग्रेस को ज्यादा बारगेनिंग पावर देने की स्थिति में ही नहीं हैं। इसी वजह से उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने भी पहले ही 16 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। वहां भी तीन ऐसी सीटों पर भी प्रत्याशी खड़े किए जहां से कांग्रेस टिकट चाहती थी। बात चाहे फर्रुखाबाद की हो या उन्नाव और अयोध्या की, इन सीटों पर कांग्रेस दावा ठोक रही थी। लेकिन अखिलेश ने बिना कांग्रेस से चर्चा किए उसे सिर्फ 11 सीटें देने का ऐलान कर दिया। ये बताने के लिए काफी है कि इंडिया गठबंधन में क्या खिचड़ी पक रही है। पलटी मारने से पहले नीतीश का ‘सियासी थप्पड़’
इस खिचड़ी में कांग्रेस के लिए चुनौतियों का तड़का मारने का काम नीतीश कुमार ने कर दिया था। बिहार में उन्होंने पलटी तो मारी, लेकिन उसके लिए लालू-तेजस्वी से ज्यादा कांग्रेस को जिम्मेदार बता दिया। केसी त्यागी ने तो आरोप तक लगा दिया कि इंडिया गठबंधन को हड़पने की कोशिश में थी कांग्रेस। अब इस बयान को देकर जेडीयू तो अलग हो गई, लेकिन विलेन पूरी तरह कांग्रेस बन गई। यानी कि बिहार में सत्ता गंवाने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया गया। इसी वजह से अब कांग्रेस के लिए बीजेपी से पहले इंडिया गठबंधन का मुकाबला करना एक चुनौती बना हुआ है। इस चुनौती से पार पाने के बाद ही चुनाव की तैयारी की जा सकती है। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button