Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आईएसआईएस से जुड़े तीन आतंकवादियों को किया गया गिरफ्तार

    आईएसआईएस से जुड़े तीन आतंकवादियों को किया गया गिरफ्तार

    ISIS के निशाने पर था लखनऊ का RSS दफ्तर और दिल्ली..,आतंकियों की गिरफ्तारी पर बड़ा खुलासा
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 10, 2025 राष्ट्रीय

    बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: पुलिस और जांच एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। आईएसआईएस से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों ने लखनऊ RSS दफ्तर की रेकी की थी। गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने 35 वर्षीय हैदराबाद के डॉक्टर अहमद मोहियुद्दीन सैयद को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया। वह अहमदाबाद-मेहसाणा रोड पर अडालज टोल प्लाजा से पकड़ा गया, जब वह अपनी सिल्वर हैचबैक कार में जा रहा था। सैयद के पास से दो ग्लॉक पिस्तौल, एक बेरेटा, 30 जिंदा कारतूस और 4 किलो अरंडी के बीज मिले, जिनसे राइसिन ज़हर तैयार किया जा सकता है।जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस ने देश की सबसे बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पुलिस ने दोनों आरोपी डॉक्टरों डॉ. मुजम्मिल और डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। ड्रोन से आई तस्करी और हथियारों की सप्लाई: पूछताछ में सामने आया कि हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए राजस्थान के हनुमानगढ़ तक पहुँचाए गए थे। इन हथियारों की सप्लाई यूपी के आज़ाद सुलेमान शेख (20) और मोहम्मद सुहैल सलीम खान (23) ने की थी। दोनों को भी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि वे चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके डॉक्टर को हथियार उपलब्ध करा रहे थे।
    रिसिन- घातक ज़हर जिससे नहीं बचती जान
    राइसिन एक बेहद घातक विषैला पदार्थ है, जो अरंडी के बीजों से निकलता है। इसे अगर निगल लिया जाए, सांस के ज़रिए शरीर में जाए या इंजेक्शन से दिया जाए, तो इसका कोई इलाज नहीं है। हालांकि अरंडी के तेल में यह ज़हर नहीं होता, क्योंकि उसका उपयोग त्वचा की देखभाल और औद्योगिक उत्पादों में होता है। ISIS से कनेक्शन और हमलों की साजिश
    एटीएस के अनुसार, डॉक्टर सैयद अफ़ग़ानिस्तान स्थित आईएस-खुरासान प्रांत के आतंकी अबू ख़दीजा के संपर्क में था। वह भारत के लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में ज़हरीले हमलों की साजिश रच रहा था। डॉक्टर बड़ी मात्रा में राइसिन तैयार कर रहा था, जिससे सामूहिक ज़हर फैलाने की योजना थी। जांच और कार्रवाई जारी: डीएसपी एस.एल. चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब हुआ। तीनों आरोपियों और फरार अबू ख़दीजा के खिलाफ यूएपीए और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत ने सैयद को 17 नवंबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, अब भी कई और संदिग्धों की तलाश जारी है ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके।
    डॉक्टरी के आड़ में देश को दहलाने की साजिश, मिला विस्फोटक का जखीरा: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 360 किलोग्राम विस्‍फोटक, गोला बारूद और दो राइफल मिलने से हड़कंप मच गया है। जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग से डॉक्‍टर आदिल अहमद राठेर की निशानदेही पर इतनी मात्रा में विस्‍फोटक बरामद हुआ है। कमरे से 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफल, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। इस ‘आतंकी’ डॉक्टर को लेकर नए राज खुले हैं। जानकारी मिली है कि उसने तीन महीने पहले शहर में एक कमरा किराए पर लिया था। मकान मालिक को निर्देश थे कि वह कमरे में सिर्फ अपना सामान रखेगा। वहीं उसने 14 बैगों में विस्फोटक सामान भरा था।
    सूत्रों के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर की पहचान मुजाहिल शकील के रूप में हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद फरीदाबाद जिले में शनिवार रात को छापेमारी की गई थी। डॉक्टर की निशानदेही पर पुलिस ने जिस कमरे की तलाशी ली, वहां से 14 भारी बैग बरामद हुए, जिनमें विस्फोटक सामग्री भरी थी। जांच टीम ने मौके से 300 किलो आरडीएक्स, एके-47 राइफल, 84 कारतूस और पांच लीटर केमिकल जब्त किया।
    कौन है मुजम्मिल शकील
    जम्मू कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है. मुजम्मिल पीसीसी डॉक्टर है और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर था. वो पिछले तकरीबन साढ़े 3 साल से यहां रह रहा था.
    मुजम्मिल की निशानदेही पर फरीदाबाद पुलिस ने एक स्विफ्ट कार बरामद की है, इस स्विफ्ट कार के अंदर से एके-47 जैसी दिखने वाली असॉल्ट रायफल Krinkob assault rifle पुलिस ने बरामद की है. इस असॉल्ट राइफल की तीन मैगजीन और 83 राउंड कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने एक पिस्टल, दो पिस्टल की मैगजीन और दो खाली खोखे भी बरामद किए हैं। बिल्कुल मिलनसार नहीं, अजनबी लोग मिलने आते थे: स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुजाहिल ने यह कमरा करीब तीन माह पहले किराए पर लिया था। मकान मालिक को उसने बताया था कि वह डॉक्टर है और कमरे में केवल उसका निजी सामान रहेगा। इलाके के लोगों का कहना है कि डॉक्टर बहुत कम बाहर निकलता था और अक्सर बाहर से आने वाले कुछ अजनबी लोग उससे मिलने आते थे।
    आईबी और पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी
    छापेमारी के दौरान 10 से अधिक पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जांच में खुफिया ब्यूरो (IB) और स्थानीय पुलिस भी शामिल थी। हालांकि, फरीदाबाद पुलिस ने अब तक आधिकारिक तौर पर इस बरामदगी या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
    जैश समर्थक डॉ. आदिल से कनेक्शन
    इधर, सुरक्षा एजेंसियां अब डॉक्टर मुजाहिल शकील और डॉ. आदिल के बीच संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं। डॉ. आदिल को कुछ दिन पहले श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। उस पर जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने और हथियार रखने के आरोप हैं।
    रासायनिक हमले की थी साजिश
    खुफिया विभाग को आशंका है कि दोनों डॉक्टर किसी बड़े आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थे, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में रासायनिक या विस्फोटक हमले की योजना बना रहे थे। फिलहाल, बरामद आरडीएक्स और हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जबकि पुलिस आरोपी के नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

    क्या दिल्ली को दहलाने की थी साजिश?
    360 किलोग्राम शाक्तिशाली विस्फोटल और AK-47 राइफल बरामदगी ने पुलिस को सकते में डाल दिया है। पुलिस अब कश्मीरी डॉ.आदिल अहमद राठर और उसके साथी डॉ. मुजम्मिल शकील से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद में इतने विस्फोटक को जुटाने के पीछे क्या मकसद था? पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद जम्मू कश्मीर से जुड़े डॉक्टरों के नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि इन दोनों डॉक्टरों के साथ कुछ और चिकित्सक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जांच के बाद इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है। पुलिस ने आरोपियों पर शस्त्र अधिनियम की धारा 7/25 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13, 28, 38 और 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है। निशाने पर दिल्ली और RSS दफ्तर!
    सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि बड़ी आंतकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी। दिल्ली में रेकी के साथ ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आतंकी साजिश में RSS दफ्तर को निशाने पर लेने की योजना हो सकती है। दोनों डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। रविवार को घाटी भर में की गई छापेमारी के दौरान एक महिला सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। यह यह अभियान सोमवार को जारी है। खुफिया जानकारी के आधार ऐसी चर्चा भी सामने आई है कि ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकवादी सर्दियों के लिए मैदानी इलाकों में सुरक्षित पनाहगाह तलाश रहे हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के द्वारा दाे डॉक्टरों को अरेस्ट किए जाने के इस सनसनीखेज मामले के बाद की जांच में एनआईए की और दूसरी एजेंसियों के भी जांच में जुड़ने की संभावना है।

    Post Views: 171

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    उप्र बस्ती जिले में  गौर थाना क्षेत्र के सावडीह निवासी मोनू यादव की शिकायत पर…

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1775859
    Hits Today : 5772
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.