Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आज है अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस: समाज, परिवार और राष्ट्र के निर्माण में पुरुषों के महत्वपूर्ण योगदान को समर्पित

    आज है अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस: समाज, परिवार और राष्ट्र के निर्माण में पुरुषों के महत्वपूर्ण योगदान को समर्पित

    चुनौतियों से गुजरते हैं चाहे वह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक दबाव हो या फिर सामाजिक उम्मीदें
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 19, 2025 राष्ट्रीय

     

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस हर साल आज 19 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन समाज, परिवार और राष्ट्र के निर्माण में पुरुषों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस दिवस का उद्देश्य पुरुषों के स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, लैंगिक समानता और सकारात्मक पुरुष आदर्शों को बढ़ावा देना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जैसे महिलाओं की समस्याएँ महत्वपूर्ण हैं, वैसे ही पुरुषों की चुनौतियों और भावनाओं को समझना और उन्हें समर्थन देना भी उतना ही जरूरी है।  इंटरनेशनल मेन्स डे का विचार सबसे पहले 1999 में वेस्टइंडीज के प्रोफेसर डॉ. जेरोम टीलक्सिंग ने रखा था। उन्होंने यह दिन अपने पिता के जन्मदिन से प्रेरित होकर चुना और दुनिया को बताया कि पुरुषों के मुद्दों और उनके कल्याण पर भी वैसी ही बातचीत की जरूरत है जैसी महिलाओं और बच्चों के लिए होती है। भारत में इस दिन का औपचारिक रूप से मनाया जाना 2007 के बाद तेजी से बढ़ा और आज देश के कई हिस्सों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
    क्यों मनाया जाता है पुरुष दिवस?:
    इंटरनेशनल मेन्स डे का उद्देश्य पुरुषों के स्वास्थ्य, उनकी भलाई और समाज में उनके योगदान को सराहना देना है। यह दिन याद दिलाता है कि पुरुष भी कई तरह की चुनौतियों से गुजरते हैं चाहे वह शारीरिक स्वास्थ्य हो, मानसिक दबाव हो या फिर सामाजिक उम्मीदें। इस अवसर का संदेश यही है कि समानता और सम्मान हर किसी के लिए हों, और पुरुषों को भी एक संतुलित, सुरक्षित और सहयोगी माहौल मिले। पुरुषो को समर्पित तकलीफों को अपनी कैद कर किसी कोने में, खुशियों को आजाद करते हो, अपनी जरूरतों को भूल, सबका ख्याल रखते हो, सादगी, सरलता सिर्फ स्त्रियों में नही, पुरुषों में भी होती है, ये बात मैने तुमसे जानी है,  परिवार अधूरे है तुम्हारे बिना, ये बात सारे जहां ने मानी है संघर्ष को जीवन बनाके, दिन रात एक करते हो,  तकलीफों को अपनी कैद कर किसी कोने में, खुशियों को आजाद करते हो। मां बाप की जिम्मेदारी से लेकर, बच्चों की पढ़ाई तक  बहन के मान से लेकर, पत्नी के आत्मसम्मान तक भाई की ज़िद से लेकर, समाज के ढोंग तक हर उलझन को बिना उलझे सहते हो, एक तुम ही तो हो, जो खुद को छोड़, सबसे प्यार करते हो।एक संतुलित समाज तभी बन सकता है जब दोनों लिंग एक-दूसरे के सहयोगी माने जाएँ—प्रतिद्वंद्वी नहीं। पुरुषों को कठोरता की अपेक्षा से मुक्त कर उन्हें भावनात्मक अस्तित्व के रूप में समझना होगा। उनकी आँखों के आँसू कमजोरी नहीं, संवेदना का प्रतीक हैं। यह दिवस हमें प्रेरित करता है कि पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत हो, सकारात्मक पुरुष आदर्शों को पहचाना जाए और एक ऐसा समावेशी समाज बनाया जाए जहाँ स्त्री और पुरुष दोनों बिना भय और पूर्वाग्रह के विकसित हो सकें। पुरुष सदियों से परिवारों और राष्ट्रों के निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभाते आए हैं—वे रक्षा करते हैं, सहते हैं, त्याग करते हैं और आगे बढ़ाते हैं। लेकिन वे भी सहानुभूति, समर्थन और सम्मान के हकदार हैं। एक सच्चा मानवीय और संतुलित समाज तब ही उभरेगा, जब हम पुरुषों के मौन दर्द को भी उसी करुणा से सुनें, जिस करुणा से हम महिलाओं की पीड़ा को सुनते हैं। तभी हम ऐसे विश्व की ओर बढ़ पाएंगे जो हर व्यक्ति की गरिमा और मानवता का सम्मान करता है लिंग से परे।

    Post Views: 247

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    उप्र बस्ती जिले में  गौर थाना क्षेत्र के सावडीह निवासी मोनू यादव की शिकायत पर…

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1775856
    Hits Today : 5760
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.