Basti News: सिविल बार एसोसिएशन के अजय प्रताप सिंह अध्यक्ष मारूत कुमार शुक्ल बने महामंत्री
Basti News: सिविल बार एसोसिएशन के अजय प्रताप सिंह अध्यक्ष मारूत कुमार शुक्ल बने महामंत्री

उप्र बस्ती जिले में सिविल बार एसोसिएशन के बुधवार को हुए चुनाव में अजय प्रताप सिंह को अध्यक्ष व मारुत कुमार शुक्ल को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर महेंद्र उपाध्याय व अरविंद नारायण पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर राम विनय शुक्ल विजयी घोषित किए गए हैं। वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव अधिकारी राधेश्याम शुक्ल ने चुनाव परिणाम की घोषणा किया। सहायक चुनाव अधिकारी नंदलाल सिंह व अशोक कुमार पांडेय ने चुनाव में सहयोग प्रदान किया।
अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को कुल 342 मत मिले, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी उपेंद्रनाथ दूबे को 224 मत मिले। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल दत्त चतुर्वेदी को 65, चंद्रभान पाठक को 40 मत मिले।
महामंत्री पद के विजयी प्रत्याशी मारूत कुमार शुक्ल को 257 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश सिंह को 182 मत मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर विजयी महेंद्र उपाध्याय को 485 तथा अरविंद नारायण पांडेय को 320 और आत्मा प्रसाद को 264 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर विजयी रामविनय शुक्ल को 424 मत मिले, जबकि उनके निकतम प्रतिद्वंदी पवनसुत ओझा को 219 मत मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष दो पद के लिए चंद्रप्रकाश वर्मा 407 मत व पवन द्विवेदी 356 मत प्राप्त कर विजयी हुए है।
संयुक्त मंत्री तीन पद के लिए देवव्रत उपाध्याय 417 मत, महेंद्र पांडेय 321 मत व विकास शुक्ल 301 मत पाकर विजयी घोषित हुए हैं।
निर्विरोध हुए निर्वाचित
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रीत कुमार शुक्ल निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार सिंह, रामयज्ञ, अजय कुमार दूबे, मयंक कुमार उपाध्याय, पृथ्वीपाल, अश्वनी सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार, गोविंद कुमार, मो. अब्दुल अहद, श्याम नारायण, अमरेश दूबे, नागेंद्र चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

जीत के बाद यशोदानंद पांडेय, गरिमा दूबे, अश्वनी वर्मा, अमरेंद्र पाल, नागेंद्र मिश्र, दिलीप सिंह, अमरेश कुमार दूबे, आज्ञाराम यादव आदि ने लोगों विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी