Author: Roaming Express

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के महनुआ चौराहे के पास मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान हरिहरपुर निवासी नितेश (20) पुत्र इंद्रजीत के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नितेश अपनी बाइक से महनुआ चौराहे से सल्टौवा की ओर जा रहे थे। चौराहे से कुछ दूरी पर पीछे से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक…

Read More

बस्ती जिले के युवा वैज्ञानिक डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव आज भारतीय विज्ञान की नई प्रेरणा बन चुकी हैं। सीमित संसाधनों वाले छोटे से शहर से निकलकर अमेरिका के प्रसिद्ध एम.डी. एंडरसन कैंसर सेंटर तक पहुँचे डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव ने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है। डॉ. प्रियांशु की प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्यालय, बस्ती से हुई। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बायोमेडिकल साइंसेज में स्नातक किया और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर की उपाधि स्वर्ण पदक सहित प्राप्त की। यहीं से उनकी वैज्ञानिक यात्रा को नई दिशा मिली। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर…

Read More

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित जनगणना 2027 की कार्ययोजना एवं तैयारी को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में निदेशक, जनगणना कार्य उत्तर प्रदेश ने जनगणना प्रक्रिया, समय-सीमा और डिजिटल रूपांतरण से संबंधित विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल रूप में संपादित की जाएगी। मकान गणना और सूचीकरण के लिए समयसीमा तय की जा रही है। राज्य में इस कार्य के लिए लगभग 6 लाख कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी डेटा संग्रहण, प्रविष्टि, सत्यापन और निगरानी कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम…

Read More

बस्ती जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को महादेवा, रुधौली, हर्रैया और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 से 25 नवम्बर तक जिले की पांचों विधानसभाओं में 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की जिम्मेदारी राकेश श्रीवास्तव और अमृत वर्मा को सौंपी गई। 1 से 7 नवम्बर तक स्कूलों और कॉलेजों में निबंध, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा में लगभग 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे, जो चार…

Read More

अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल के हुगली में बड़ा हादसा हो गया है। यहां चंदननगर में तूफान के चलते विशेष आकर्षण का केंद्र 75 फुट ऊंची जगद्धात्री प्रतिमा का पांडाल गिर गया है।इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।पुलिस की टीम मौके पर है। राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आयोजकों ने भीड़ को आकर्षित करने के लिए लगभग 70 फुट ऊंचा ढांचा बनवाया था और पंडाल के सामने देवी जगद्धात्री की एक विशाल फाइबर की मूर्ति स्थापित की थी। जानकारी के मुताबिक, ऊंचाई अधिक होने और असंतुलन के कारण यह ढांचा…

Read More

अशोक झा/ सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग चौराहे पर रविवार देर रात भीषण आग लगने से चार फ़र्नीचर की दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग तेज़ी से फैली और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं। काफी मशक्कत के बाद लगभग पाँच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालाँकि, तब तक दुकानों का सारा फ़र्नीचर जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। सिलीगुड़ी नगर निगम के महापौर गौतम देब ने मंगलवार सुबह घटनास्थल का…

Read More

लखनऊ : मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के कार्यान्वयन एवं संचालन हेतु गठित राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित सभी विभागों को जनगणना कार्य में सहयोग करने एवं सफल बनाने हेतु निर्देश दिए। इससे पूर्व, निदेशक, जनगणना कार्य, उत्तर प्रदेश श्रीमती शीतल वर्मा ने जनगणना 2027 की प्रक्रिया, समय-सीमा एवं डिजिटल रूपांतरण से संबंधित एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी, जिसमें राज्य की तैयारी और प्रस्तावित कार्ययोजना प्रस्तुत किया गया। जनगणना 2027 की समय-सीमा पर चर्चा के दौरान दौरान मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण के…

Read More

बस्ती जिले के गौर थानाक्षेत्र के कर्मा गांव के पास रविवार देर शाम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। बताया गया है कि रास्ते से बकरी हटाने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ऑटो में सवार लोगों को पीट दिया गया और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी श्यामकांत, सीओ हर्रैया संजय सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में किया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।…

Read More

बस्ती​ जिले में त्वरित गति न्यायालय प्रथम प्रमोद गिरि की अदालत ने सोमवार को एक युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 44 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को ढाई वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। शासकीय अधिवक्ता जयगोविंद सिंह, कमलेश चौधरी एवं वादी पक्ष के अधिवक्ता शशिप्रकाश शुक्ल ने अदालत में मुकदमे का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की पीड़िता ने तहरीर में कहा था कि 25 मई 2018 को वह शौच के लिए बाहर गई…

Read More

संतकबीरनगर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को जनसुनवाई के दौरान एक अनूठा दृश्य सामने आया। एक महिला कांस्टेबल अपने बच्चों के साथ अवकाश की गुहार लेकर एसपी संदीप कुमार मीना के पास पहुंची। बच्चों को देखते ही एसपी ने उन्हें गोद में उठाया, गाल सहलाए और कहा, “चिंता मत करो।” यह मार्मिक पल सभी को भावुक कर गया। तालियों की गूंज में कांस्टेबल की आंखें नम हो गईं। एसपी ने अवकाश मंजूर करने के साथ ही संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने कहा, “वर्दी कर्तव्य की पहचान है, पर हृदय में ममता हमेशा जिंदा रहती है। हमारे जवानों का…

Read More