Author: Roaming Express
बस्ती जिले में। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ेबन पुलिस चौकी के सामने एक महिला द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। रील में बज रहे गीत के बोल पुलिस-प्रशासन और सरकार को चुनौती देने जैसे समझे जा रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। बताया जाता है कि उक्त महिला चौकी के ठीक सामने सड़क पर खड़ी होकर रील बना रही थी। इस दौरान वह कैमरे की ओर पोज देती दिख रही है, जबकि बैकग्राउंड में “पुलिस-प्रशासन सरकार का करी…” गाना बज रहा है। वीडियो…
बस्ती जिले के रूधौल़ी थाना के नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को छेड़खानी से परेशान एक युवती ने चेयरमैन के पिता पर ईंट से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने आरोपी पर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार आरोपी, जो क्षेत्र के चेयरमैन का पिता बताया जा रहा है, लंबे समय से उसे रास्ते में रोककर परेशान करता था। सोमवार को उसने फिर से छेड़खानी की कोशिश की, तो युवती ने आत्मरक्षा में पास पड़ी…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल के आयोजन में व्रतियों ने सूर्य को दिया अर्घ्य बस्ती जिले में आस्था के महापर्व छठ पर सोमवार की शाम बनकटी नगर पंचायत के चन्द्रनगर क्षेत्र में धूम रही। व्रतियों ने पोखरे के जल में खड़ा होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। पुत्र, परिवार व समाज के सुख-समृद्धि की कामना लेकर किए गए व्रत को लेकर समूचा माहौल भक्तिमय दिखा। व्रतियों ने सुहागिनों को सिन्दूर का प्रसाद लगाया। धूप-दीप के साथ वेदियां सजी रहीं। फल-फूल के साथ विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री चढ़ाया गया। व्रतियों के साथ घर के पुरुष व अन्य रिश्तेदार भी…
शिक्षकों की एकजुटता से ही संभव होगा अधिकारों का समाधान – उदय शंकर शुक्ल बस्ती जिले में प्राथमिक शिक्षक संघ हर्रैया का अधिवेशन आगामी 30 अक्टूबर को होगा। अधिवेशन को लेकर जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल सोमवार को हर्रैया पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को अधिवेशन में शामिल होने का आह्वान किया। बीआरसी सभागार में शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। पुरानी पेंशन, शिक्षकों की पदोन्नति, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान के साथ ही वर्तमान में शिक्षकों के ऊपर लागू किए गए टीईटी समस्या को लेकर संगठन जमीनी स्तर पर…
बस्ती जिले में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव एवं गन्ना समिति मुण्डेरवा के निवर्तमान चेयरमैन दिवान चन्द पटेल ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि मुण्डेरवा चीनी मिल में सुनियोजित रूप से कराये गये 12 करोड़ 36 लाख रूपये के घोटाला मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध भी नामजद मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही धन की रिकबरी कराकर किसानों को दिया जाय। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से किसान नेता दिवान चन्द पटेल ने कहा है कि मुण्डेरवा चीनी मिल को 12 करोड़ 36 लाख रूपया गन्ना विकास के मद में सरकार द्वारा दिया गया था। यह…
– कैसे 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद करें पारण, अब होगा देव उठनी एकादशी का अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सरोवर के निर्मल जल में खड़े होकर उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। यह क्षण केवल पूजा का नहीं, बल्कि आस्था, आत्मबल और आध्यात्मिक ऊर्जा के मिलन का प्रतीक माना गया है। जब सूर्य की पहली किरणें क्षितिज से प्रकट होकर जल पर प्रतिबिंबित होती हैं, तब वह क्षण ब्रह्ममुहूर्त की दिव्यता से परिपूर्ण होता है। इस समय दिया गया अर्घ्य न केवल सूर्य की उपासना है, बल्कि प्रकृति, जीवन और समस्त सृष्टि के प्रति कृतज्ञता का भाव…
यूपी@ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर मेले की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि गढ़मुक्तेश्वर मेला बनेगा श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है. इसे मिनी कुम्भ के रूप में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए. गढ़ मुक्तेश्वर मेला इस बार 30 अक्टूबर से 5 नवंबर चलेगा.जानकारी के मुताबिक गढ़मुक्तेश्वर मेले में इस बार 40 से 45 लाख श्रद्धालु शामिल होने की संभावना बै. श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या को देखते हुए सीएम ने समयबद्ध तैयारियों के निर्देश दिए हैं. संबंधित अथिकारियों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: लोकास्था का महापर्व छठ एक ऐसा व्रत है, जिसमें बिना पुरोहित और मंत्र के मन की शुद्धता और समर्पण से ईश्वर की आराधना की जाती है. छठ पर्व की सहजता ने इसे लोगों के दिलों से जोड़ा है और इसी ने इसे महापर्व का दर्जा भी दिया है. आइए जानते हैं क्या है छठ महापर्व।क्या है छठ महापर्व? छठ महापर्व चार दिनों का होता है और इस पर्व में व्रत करने वाले के अलावा पूरे परिवार की भागीदारी होती है. यह सामूहिकता का त्योहार है, जिसमें सहयोग के लिए सहर्ष लोग तैयार हो जाते हैं। छठ महापर्व…
गोण्डा:शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (पर्यावरण शिक्षा) अवध प्रांत, लाल बहादुर शास्त्री पी.जी. कॉलेज, गोंडा एवं थारू विकास केंद्र, दीनदयाल शोध संस्थान, बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में “जनसहभागिता द्वारा पर्यावरण संरक्षण” विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय क्षेत्र बलरामपुर स्थित थारू संग्रहालय परिसर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में स्थानीय समुदायों, विशेषकर थारू जनजाति की पारंपरिक जीवनशैली, पर्यावरणीय ज्ञान एवं सामाजिक सहभागिता को मुख्यधारा से जोड़ना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, निदेशक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) एवं संयोजक, पर्यावरण शिक्षा द्वारा की गई। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन…
अशोक झा/ कोलकाता: चुनाव आयोग द्वारा सौंपे गए कार्य करने से इनकार करने और प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल न होने के कारण राज्यभर के 600 से अधिक बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बंगाल में करीब 1000 बूथ-लेवल अधिकारियों (BLOs) को चुनावी कामकाज से जुड़ी लापरवाही के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन अधिकारियों ने चुनाव संबंधी निर्देशों का पालन नहीं किया जो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत जरूरी है। अधिकारी ने बताया कि संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ERO) की बार-बार की अपील के बावजूद इन BLOs…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 2223 |
Who's Online : 8 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 2223
Who's Online : 8