झांसी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड में 4 बदमाश गिरफ्तार,3 को लगी गोली

 

झांसी। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान झांसी पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़ हो गई।जिसमे चार बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीन बदमाशो को पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए मऊरानीपुर सीएचसी मे भर्ती कराया गया है।
झांसी के एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि टोडी फतेहपुर थाने की पुलिस शुक्रवार की रात बड़वार झील के पास चेकिंग और रात्रि गस्त पर थी। तभी गुरसराय की ओर से दो बाइकों पर चार लोग आते दिखे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। इस दरम्यान बदमाशो ने पुलिस के ऊपर हमला करते हुए फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमे तीन बदमाश घायल हो गए। एक बदमाश को दौडाकर गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी सोनी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशो ने टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढूरबई में कुछ दिनो पहले डकैती की घटना को अंजाम दिया था। तभी से फरार चल रहे थे। पकडे गये बदमाशों के पास से ₹ 1.50 लाख नगद, करीब डेढ़ किलो चांदी,और डेढ़ सौ ग्राम सोना बरामद हुआ है। मुठभेड मे घायल तीनो बदमाशों को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार के लिए भेजा गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

 

Back to top button