बस्ती मंडल को प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर आईजी ने किया सम्मानित

बस्ती मंडल को प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर आईजी ने किया सम्मानित

उप्र बस्ती मंडल के आईजी रेंज आरके भारद्वाज ने मंगलवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में आईजीआरएस शाखा में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया। बस्ती परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती माह मार्च 2023 में आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पर आया था। इस शाखा ने मार्च 2023 में कुल 919 प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराकर यह स्थान अर्जित किया। आईजी ने आईजीआरएस शाखा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव व मुख्य आरक्षी संजीव सिंह, मुख्य आरक्षी प्रयाग कृष्ण, आरक्षी अनूप कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। कहा कि इससे अधिकारी व कर्मियों को भविष्य में और भी अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। जन समस्याओं का समय से निस्तारण पुलिस सेवा की प्राथमिकताओं में से एक है।

Back to top button