प्रशासन की अनुमति ने मिलने से बृजभूषण की अयोध्या में साधु-संतों संग आयोजित रैली रद्द

प्रशासन की अनुमति ने मिलने से बृजभूषण की अयोध्या में साधु-संतों संग आयोजित रैली रद् अयोध्या। भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी 5 जून को अयोध्या में प्रस्तावित जन चेतना महारैली रद्द कर दी है। भाजपा सांसद ने इस संबंध में बयान जारी किया है। प्रशासन ने रैली के लिए अनुमति नहीं दी है। जारी किए गए बयान में कहा है कि प्रिय शुभचिंतको… मैं 28 साल से आपके स्नेह से लोकसभा सदस्य के रूप मे एक संवैधानिक पद पर हूं। सत्ता और विपक्ष मे रहते हुए मैने सदैव जाति, सम्प्रदाय और सभी धर्म के लोगो को एक साथ लेकर चलने की कोशिश की है। इन्ही कारणों से मेरे राजनैतिक विरोधी और उनके दल मुझ पर झूठे आरोप लगाते रहे हैं।

Back to top button