अमरनाथ यात्रियों के लिए चन्दनबाड़ी में चलेगा काशी का 23वां विशाल भंडारा

अमरनाथ यात्रियों के लिए चन्दनबाड़ी में चलेगा काशी का 23वां विशाल भंडारा

कैंप में 300 यात्रियों के ठहरने का इंतजाम, यात्री बनारसी कचौड़ी, जलेबी संग ठंडाई व पान का उठाएंगे लुफ्त

दिलीप सिंह बंटी व विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में 26जून को रवाना होगा दूसरा जत्था, लक्सा से निकालेगी बाइक रैली जो मदौलिया, बांसफाटक, चौक, मैदागिन, सहराबीर होते हुने वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी

वाराणसी। श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों के लिए काशी का 23 वां विशाल भंडारा १ जुलाई से श्रावण मास तक आधार शिविर चंदनबाड़ी में चलेगा। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी ने दी है। चौक स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 26 जून सेवादारों का जत्था जम्मू कश्मीर रवाना हो रहा है जो पूरे सावन माह करीब ४७ दिनों तक चंदनवाड़ी में कैम्प लगाकर श्रद्धालु यात्रियों की अनवरत सेवा करेगा। पहला जत्था मौके पर पहुंचकर कैम्प लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। बताया कि अनुमान है इस बार चन्दन बाड़ी कश्मीर में पहले से तीन गुनी ज्यादा यात्री जायेंगे। बनारस के बहुत से लोगो को यात्रा परमिट की समस्या आ रही है। व तय डेट पर यात्रा परमिट भी नहीं मिल रहा है। फिर भी हमारी संस्था उन यात्रियों की समस्याओ का निवारण करने की कोशिश कर रही है।

उक्त भंडारे में बनारसी ठंडाई, पूड़ी, जलेबी, दाल, चावल, पावभाजी, इडली, मसाल डोसा, दूध के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए कम्बल, जूता, मोजा, मास्क, टोपी, स्वेटर, साल, उपलब्ध रहेगा। चंदन बाड़ी के उक्त कैम्प में लगभग 300 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी। हर बार की तरह इस बार भी हमारे भंडारे के सेवदारों के सेवादार कार्ड बनवाने में इसबार बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सबकी पुलिस वेरिफिकेशन करवानी पड़ी मेडिकल करवानी पड़ी। जिसमे लगभग २ महीने का समय लग गया। बताया कि चन्दनबाड़ी पर व से 36 किमी. की यात्रा अमरनाथ गुफा के लिए शेष बचती है। 17 जून को हमारा पहला जत्था 10 सेवदारों का चला गया है जो टेंट लगाने में लगा है।दूसरा जत्था 25 जून को सुबह 7 बजे मेरे नेतृत्व में विवेक श्रीवास्तव के साथ 10 सेवदारों का दूसरा जत्था वाराणसी स्टेशन से पंजाब मेल जलियांवाला एक्सप्रेस से सुबह 9 बजे जायेगा। इसके पूर्व 26 को सुबह 7:00 बजे एक बाइक रैली के रूप में 200 बाइक का काफिला सुबह मेरे निवास स्थान लक्ता (कौड़िया हॉस्पिटल) के सामने होटल जसलोक के पास से सुबह 7 बजे निकलेगा। हम सभी पंजाब अमृतसर पहुंचकर वहां से ट्रकों में खाने पीने का सामान लोड कर 27 तारीख की रात्रि चंदन बाह्री प्रस्थान करेंगे। उसी दिन तीसरा जत्था जिसमे मनीष गुप्ता, संतोष जायसवाल, प्रवीण सिंह जीतेन्द्र साहनी, अखिलेश यादव, विनोद गुप्ता, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, पियूष गुप्ता, कुलदीप सिंह, मिंटू कुमार सिंह आदि 60 सेवदारों का दल रवाना होगा, जिसमे हलवाई अजीत सिंह के साथ, इलेक्ट्रिशीयन, पान व ठंडाई वालो के साथ 12 बजे निकलेगा जो जम्मू होते चन्दनवाड़ी 27 की रात्रि पहुंचेगा।

चौथा जत्था २० जुलाई को राजकोट गुजरात के प्रभारी जीतेन्द्र भाई टाटमिया, दिनेश नन्दानि, धीरू भाई सोजित्रा अन्य

के साथ गुजराती भोजन का सामान लेकर भंडारे में पहुंचेंगे। संस्था ने आग्रह किया कि रैली वाले दिन सुबह 7:00 सभी शिव भक्त अपनी हाजिरी लगाकर अपना आशीर्वाद देकर

सेवदारों को विदा कर उनका मनोबल बढ़ाये, इस कार्यक्रम में निम्नांकित लोग व संगठन विशेष सहयोग कर रहे है।

1) श्री के० जी० पोद्दार जी

2) श्री शांति लाल जैन जी

3) बिल्लू भैया

4) रुपेश चौरासिया जी (सैफरोन होटल )

5) शैलेश गुप्ता जी

6) दिलीप गुप्ता जी (गुड्डू भैया)

7) सोमनाथ मौर्या

8) काशी सराफा मण्डल

9) जौनपुर सराफा मण्डल

10) रसड़ा सराफा मंडल

(11) राजकोट सराफा मण्डल

12) अतुल्य काशी संस्था (ब्लड डोनर ग्रुप)

13) सप्तसागर दबा मंदी

(14) मिठाई व्यवस्था नन्दनी परिवार संतोष जी

15) पान व्यवस्था

Back to top button