हत्या के आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उप्र बस्ती जिले में दुबौलिया थाने के जीवपुर में हुई विनोद कुमार यादव हत्या के मामले में दंपति ने आरोप स्वीकार कर लिया है। यह दावा दुबौलिया पुलिस ने किया है। हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस की ओर दी गई जानकारी में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान रामा देवी पत्नी विनोद सिंह निवासी जीवनपुर थाना दुबौलिया ने स्वीकार किया है कि विजय यादव निवासी खुशहालगंज जनपद बस्ती की हत्या उन्होंने पति के साथ मिलकर की है। रामा देवी ने बताया कि विजय कुमार यादव मेरे पति विनोद सिंह का परिचत था। कभी-कभार मुझसे हंसी मजाक करता था। 19 जुलाई की रात में मैं अपने पति के साथ छप्पर वाले मकान में सो रही थी। विजय पीछे का दरवाजा खोलकर मेरे घर में घुस गया और मेरे बगल सो गया। इस दौरान मैं जग गई और उसको पकड़ लिया। रामा देवी ने बताया कि मैंने शोर मचा कर पति को जगाया। तुरंत घर पर रखे साड़ी के टुकड़े से विजय का हाथ-पांव और कमर बांध दिया। घर में रखे डण्डे से बारी-बारी से तब तक मारे-पीट, जब तक वह मर नहीं गया। पीटने वाला डण्डा हमने अपने घर के पीछे अहाते में घास के नीचे छिपा दिया। घटना करने के बाद हम लोग मौके से भाग गये थे। थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आरोपित पति-पत्नी को विषेशरगंज बाजार के आगे पुल के पास गिरफ्तार किया।

Back to top button