पत्नी ने पति के चेहरे पर फेंका खौलता तेल केस दर्ज

पत्नी ने पति के चेहरे पर फेंका खौलता तेल केस दर्ज

उप्र बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के भिटहा गांव में पति-पत्नी के झगडे में पत्नी तैश में आकर पति के चेहरे पर खौलता तेल फेंक दिया। जिससे पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस संबंध में भिटहा निवासी जनार्दन प्रसाद ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि मंगलवार को रात 11 बजे उसकी पत्नी से पारिवारिक विवाद हुआ। जिसके बाद उसने दाल छौंकने के लिए सरसों के तेल में लाल मिर्च डालकर खौलाया तड़का उसके चेहरे पर फेंक दिया। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Back to top button