रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मखौड़ा धाम से एक किमी लंबी निकली शोभा यात्रा

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मखौड़ा धाम से एक किमी लंबी निकली शोभा यात्रा

उप्र बस्ती जिले में अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मखौड़ा से शोभायात्रा निकली। यह शोभायात्रा 84 कोसी परिक्रमा के पहले पड़ाव रामरेखा तक गई। एक किमी लंबी शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। शंख ध्वनि कर स्वागत किया गया। छावनी शहीद स्थल पर रामभक्तों ने शीश झुकाया तो रामरेखा मंदिर पर आरती-पूजन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में शनिवार को 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर शोभायात्रा निकाली गई। विधायक अजय सिंह ने कहा कि मखौड़ा धाम श्रीराम की जन्म स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। रामरेखा मंदिर गुरु वशिष्ठ के साथ ही भगवान श्रीराम के पूरे परिवार से जुड़ा हुआ है। जहां पर विवाह के बाद जनकपुर से लौटते समय श्रीराम, माता सीता सहित पूरे परिवार के साथ यहां रुकी थीं
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि श्रीराम के जन्म की कारक स्थली मखौड़ा धाम, मनवर नदी है। इस कारण इस भूमि पर भी उत्सव का माहौल है। इसी उपलक्ष्य में 21 किमी की परिक्रमा पर कलश, शोभायात्रा निकाली गई है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सहजानंद राय, विवेकानंद मिश्र, जिपं अध्यक्ष संजय चौधरी, गोण्डा विधायक प्रतीक भूषण सिंह, मनोज सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, राना दिनेश प्रताप सिंह, नागेश प्रताप सिंह, केके सिंह, जगदीश शुक्ल, योगेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अमित चतुर्वेदी, अरविंद सिंह, वीरू सिंह, विनोद गुप्ता, हरिराम सोनी, मनोज गुप्ता, एजाज अहमद, जवाहिर साहू आदि शामिल रहे। रिपोर्ट -रजनी चौधरी

Back to top button