स्वामी नारायण छपिया धाम मंदिर पहुंचकर गृह मंत्री की पत्नी सोनल शाह ने घनश्याम भगवान का दर्शन पूजन कर लिया आशीर्वाद 

 

भगवान घनश्याम महराज का दर्शन करने से मन मष्तिष्क को मिलती है शान्ति :शाह

 

गोंडा। गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण छपिया धाम मंदिर  का दर्शन किया है। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने  स्वामिनारायण  भगवान घनश्याम महराज का दर्शन पूजन किया। सोनल शाह ने कहा कि यहां आकर मन मष्तिष्क को शांति मिली। छपिया धाम सबसे पवित्र स्थल है।  यह उनका व्यक्तिगत और साधरण धार्मिक यात्रा रही। मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी देव प्रकाश जी ने सभी को माला और पट्टिका पहनाकर आशीर्वाद दिया। मंदिर का स्मृति चिन्ह, भगवान घनश्याम महराज की मूर्ति और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कोठरी विष्णु स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, सागर भगत, अयोध्या प्रसाद, घिराऊ प्रसाद, फूल चन्द, हितेश आदि मौजूद रहे।

बाक्स

गुजरातियो का प्रमुख तीर्थ है विश्व प्रसिद्ध स्वामिनारायण छपिया धाम

विश्व प्रसिद्ध स्वामिनारायण छपिया धाम भगवान घनश्याम महराज की जन्म स्थली का दर्शन करने जहा देश के कोने कोने से प्रतिदिन श्रंधालूओ की तांता लगा रहता है वही विदेशो मे बसे इनके अनुयायी भी दर्शन के लिए बराबर पहुंचते रहते है। सबसे ज्यादा भगवान घनश्याम महराज के अनुयायी गुजरात प्रांत से आते है गुजरात प्रांत मे भगवान घनश्याम महराज के तमामो मन्दिर स्थापित है।गुजरात प्रांत से छपिया धाम प्रतिदिन सैकडो की संख्या श्रंधालूओ का आना जाना लगा रहता है।

 

Back to top button