नगर विकास के विशेष सचिव डॉ. दीपक कोहली कार्यों की समीक्षा

नगर विकास के विशेष सचिव डॉ. दीपक कोहली कार्यों की समीक्षा

उप्र बस्ती जिले में एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे नगर विकास विभाग के विशेष सचिव और नोडल अधिकारी बस्ती मंडल डॉ. दीपक कोहली ने शनिवार को नगर पालिका बस्ती समेत कई नगर पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था और जलनिकासी समेत पेयजल व्यवस्था देखी। खामिया देखकर नारजगी जतायी और फटकार लगाते हुए सुधार करने का निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी सर्किट हाउस पहुंचने पर नगर विकास से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद भ्रमण पर निकले। गांधीनगर स्थित गंदा नाला के पास पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई कार्यों का जायजा लिया। बेहतर सफाई नहीं मिलने पर संबंधित को चेतावनी दी। झाड़ियां उगी होने और सील्ट जैसे-तैसे सड़क किनारे पड़े होने पर नाराजगी जताई। वहीं पेयजल व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने संबंधित को चेताया। सर्किट हाउस में नगर विकास के सभी ईओ और डीएम समेत एडीएम व अन्य परियोजाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रगति कम वाले परियोजनाओं के अधिकारियों को चेतावनी दी।

Back to top button