महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरोध में वेस्ट बंगाल शिदोकन कराटे एसोसिएशन की विरोध रैली


अशोक झा, सिलीगुड़ी: 18 अगस्त रविवार को महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और निर्मम हत्या के खिलाफ आत्मसुरक्षा से जुड़ी लड़कियों और लड़कों ने विरोध रैली का आयोजन किया। यह कोई और नहीं बल्कि समाज की बच्चियों को फौलाद बनाने बाली वेस्ट बंगाल शिदोकन् कराते एसोसिएशन के सचिव, सेंसई राम छेत्री की पहल पर किया गया था। इस मौके पर एक विरोध रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कराते एसोसिएशन के छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस जघन्य अपराध के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर, नारेबाजी करते हुए दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की। ।सेंसई राम छेत्री ने कहा, “यह घटना समाज और राज्य के लिए एक काला धब्बा है।और हम इसे सहन नहीं कर सकते। जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री हो वहां महिलाओं के साथ इस प्रकार की घटना शर्म से डूब मरने वाली है।
हम चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।” रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने एकजुट होकर इस अपराध की कड़ी निंदा की। आयोजकों का कहना है कि यह रैली न केवल विरोध का प्रतीक है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक प्रयास है। इस घटना के बाद से सिलीगुड़ी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं, और लोगों में गुस्से का माहौल है। कराते एसोसिएशन का यह प्रयास निश्चित ही समाज को जागरूक करने और महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। छेत्री ने कहा की निर्भया कांड के बाद से ही वेस्ट बंगाल शिदोकन कराते ऐसोसिएशन विगत 12 साल से लड़कियों को बिना मूल्य कराते कि प्रषिक्षण दे रहा है । इसे अब घर घर तक पहुंचाने की जरूरत है। आज जो बहन हमारे बीच नहीं नही है अगर वह भी प्रशिक्षित होती तो आज उसके जगह दुराचारी पड़े होते।

Back to top button