गोण्डा के बाद बहराइच में दुर्गा प्रतिमा जुलूस पर हमला, आगजनी पथराव कई घायल

गोण्डा के बाद बहराइच में दुर्गा प्रतिमा जुलूस पर हमला, आगजनी पथराव कई घायल

बहराइच
जिले के महसी तहसील के महराजगंज में रविवार को मुस्लिम समुदाय के घर के सामने से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय की तरफ से पथराव के बाद गोली चला दी गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। रेहुआ मंसूर गांव की प्रतिमा रविवार शाम को विसर्जन के लिए लोग जुलूस के साथ जा रहे थे। जुलूस हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में पहुंची। बाजार निवासी अब्दुल हमीद के घर के सामने से निकल रहे जुलूस में लोग जयकारा लगा रहे थे। इसी दौरान मूर्तियों पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच ही उपद्रवियों ने गोली चला दी। गोली लगने से रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ उर्फ पुताई घायल हो गए। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सूचना महाराजगज बाजार पहुंची तो लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दिए। चार मकान जलकर राख हो गए। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी के जवान पहुंचे हैं। लेकिन गांव के लोगों ने चारों तरफ कई लोगों को घेर रखा है। मूर्तियों का विसर्जन रोक दिया गया है।

Back to top button