कलयुगी बेटा ने मां की हत्या कर पुलिस को फोन से दी जानकारी

मां का गला रेत कर दी हत्या,मां रहती थी नशे में धुत्त, आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अशोक झा, सिलीगुड़ी: शहर के वार्ड एक में आज कलयुगी बेटा ने नशे में धुत्त होकर अपनी मां की हत्या कर दी। मां की हत्या के बाद बेटे ने पुलिस को फोन कर दिया। आरोपित बेटे को पुलिस आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश करते हुए रिमांड की मांग करेगी। सनसनीखेज घटना मंगलवार शाम को घटना की है। जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 1 में सनसनी फैल गई। पता चला है कि लड़के ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को फोन किया। वार्ड आयुक्त संजय पाठक ने बताया कि मृतक कौशल्या मल्लिक और उसका बेटा अजय मल्लिक कई वर्षों से वार्ड नंबर एक में रहते थे। अजय एक बैंक में संविदा कर्मचारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम अजय के काम से लौटने के बाद मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद अजय ने किसी धारदार चीज से अपनी मां का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद उसने खुद ही प्रधाननगर थाने में फोन कर हत्या की सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घर से महिला का शव बरामद किया। पड़ोसियों ने बताया कि महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थी। महिला अक्सर शराब के नशे में रहती थी। उस शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन हत्या के बारे में किसी को पता नहीं चला। पुलिस के पहुंचने के बाद यह बात सामने आई।

Back to top button