मैं 365 दिन में 300 दिन करता हूं बिहार का ही नाश्ता : पीएम मोदी
पीएम मोदी बोले- शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग है मखाना

भागलपुर से अशोक झा: PM मोदी ने बिहार चुनाव को लेकर शंखनाद कर दिया है.PM मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना लाडला मुख्यमंत्री बताकर ये साफ़ कर दिया है कि बिहार चुनाव NDA नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लडेगा। नीतीश कुमार जो चाहेगें वहीं NDA में होगा। भागलपुर से PM किसान निधि योजना के 6 साल पूरा होने पर देश के 12 करोड़ किसानों के लिए 19 वीं किश्त जारी करके चुनावी अभियान का श्रीगणेश कर दिया।PM मोदी ने सबसे पहले अंगिका के लोगों को प्रणाम किया, फिर नीतीश कुमार को अपना लाडला CM बताया और बिना नाम लिए लालू यादव को चारा चोर बता दिया। देशभर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त जारी करने के लिए बिहार के भागलपुर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार की तीन पहचान से स्वागत किया गया। मिथिला की पहचान मखाना के माला से,अंग की पहचान टिकुली कलाकृति से, और भागलपुरी सिल्क के चादर से। बात खेती की हो रही थी, तो पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों की थाली पर विस्तार से बात की। उन्होंने अपनी इच्छा जताई कि वह हर थाली में अलग-अलग राज्यों के अनाज देखना चाहते हैं। इसी चर्चा के दौरान उन्होंने अपने डायट प्लान की चर्चा भी कर दी। उन्होंने बताया कि साल के 365 में से 300 दिन वह एक सुपर फूड जरूर लेते हैं- मखाना। उन्होंने मखाना उत्पादन के लिए बिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सुपर फूड को अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना है और इसके लिए ही मखाना बोर्ड का गठन किया जा रहा है।
पीएम मोदी बोले- शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग है मखाना
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसान सम्मान योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि किसानों की मेहनत के कारण बीते सालों में भारत का कृषि निर्यात बहुत बढ़ा है। किसानों को उत्पाद की ज्यादा कीमत मिल रही है। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बिहार पर आए और कहा- “अब बारी बिहार के मखाना की है। मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग बन चुका है। मैं 365 दिनों में से 300 दिन मखाना जरूर खाता हूं। यह सुपर फूड है। इस बार के बजट में हमारी सरकार ने मखाना बोर्ड का एलान किया गया है। पूर्वी भारत में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए अब बिहार अहम भूमिका निभाएगा। बिहार में फूड प्रोसेसिंग के जुड़े संस्थान स्थापित किए जाएंगे।”
कल कृषि मंत्री उतरे थे खेत में, बजट में वित्त मंत्री ने बताई थी खूबियां
पीएम मोदी से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंच गए थे। वह मखाना उत्पादक किसानों से मिलने पहुंचे तो कीचड़ भरे खेत में भी उतर गए थे। उन्होंने मखाना की खेती को देखा-समझा और इसकी संभावनाओं पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना आठवां बजट पेश करते हुए मखाना का जिक्र किया था। उन्होंने बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किए जाने की बात करते हुए कहा था कि इससे मखाने का उत्पादन बढ़ेगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। दरअसल, मखाना कमाल का सुपर फूड माना जाता है, क्योंकि इसका सेवन वजन घटाने के लिए भी होता है। मखाने का रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल, सोडियम और प्रोटीन की कमी दूर होती है। यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। पुरुषों की सेहत पर भी इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं।