घर में घुसकर महिला से गैंगरेप करने का आरोप एक साल बाद केस दर्ज

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप करने का आरोप एक साल बाद केस दर्ज

उप्र बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ घर में घुसकर गैंगरेप की घटना सामने आई है। घटना करीब एक साल पुरानी बताई गई है। प्रकरण में थाने पर शिकायत बाद सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर लालगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि 29 नवंबर 2023 की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर में मौजूद थी। आरोप है कि तभी गांव के दो लोग उसके घर में घुस गए। उसे जबरन पकड़ लिया और बारी-बारी दोनों ने दुष्कर्म किया। साथ ही अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। विरोध करने पर चुप करा दिया। घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रकरण में कोर्ट ने लालगंज थाने को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी बब्लू और शिवराम के खिलाफ गैंगरेप, अप्राकृतिक दुष्कर्म व जानमाल की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Back to top button