Author: Roaming Express
अशोक झा/पटना : नीतीश कुमार 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।माना जा रहा है कि 22 मंत्री नीतीश कुमार के साथ शपथ ले सकते हैं। नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार (20 नवंबर) को नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं होगा। उनके साथ बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी।एनडीए की अहम बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुई, जिसमें सभी घटक…
नोएडा एसटीएफ यूनिट ने फर्जी रॉ ऑफिसर को अरेस्ट किया। उसके लेपटॉप से दिल्ली ब्लास्ट से संबंधित वीडियो मिली है। जिसकी जांच एसटीएफ कर रही है। उसकी पहचान सुनीत कुमार निवासी अजोई डिस्ट्रिक्ट वैशाली बिहार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से उसकी फोटो लगी एक फर्जी रॉ ऑफिसर की आईडी बरामद हुई है। इसके अलावा इसके पास से इसकी फोटो लगी अलग अलग नाम से मतदाता पहचान पत्र , पैन कार्ड व कई अन्य दस्तावेज बरामद हुए है ।
पटना से अशोक झा: बिहार की राजनीति एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। राज्य के अनुभवी नेता और जदयू के मुखिया नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की दहलीज पर हैं। 20 नवंबर को ऐतिहासिक शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में तैयारी तेज चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेडीयू ने कुल 85 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना का गांधी मैदान चुना गया है, जहां बड़े पैमाने…
आचार्य संजय तिवारी काशी/ लखनऊ/ दिल्ली अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की हालिया रिपोर्ट पर अखिल भारतीय संत समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री, स्वामी जीतेंदानन्द सरस्वती ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) द्वारा जारी एक कुत्सित एवं पूर्वाग्रहग्रस्त रिपोर्ट की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह रिपोर्ट भारत की समावेशी सांस्कृतिक विरासत, उसकी संप्रभुता और सभी भारतीयों के लिए सुनिश्चित संवैधानिक गारंटी का घोर अपमान है। 22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि पर बने प्रभु श्रीराम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सांप्रदायिक वैमनस्य…
पटना से अशोक झा: बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा परिवर्तन देखने को मिला, जब भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी ने अपने नए नेतृत्व की घोषणा की। भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता नियुक्त किया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर ईबीसी और राजपूत विधायकों की इतनी बड़ी संख्या में जीतकर आने के बाद भी कुशवाहा जाति से आने वाले सम्राट चौधरी और भूमिहार जाति से आने वाले विजय सिन्हा पर बीजेपी ने क्यों दांव खेला? बीजेपी ने क्यों अपनी पुरानी परंपरा को बिहार चुनाव…
अशोक झा/ पटना: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पार्टी नेता साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।इससे पहले लगातार नई सरकार के गठन को लेकर बैठकें की जा रही हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि नीतीश के इस्तीफे से पहले बीजेपी एक्शन मोड में है। बीजेपी ने विधायक दलों की बैठक बुलाई है। खास बात यह है कि यह बैठक 19 नवंबर को सुबह 10 बजे ही बुलाई…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस हर साल आज 19 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन समाज, परिवार और राष्ट्र के निर्माण में पुरुषों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस दिवस का उद्देश्य पुरुषों के स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, लैंगिक समानता और सकारात्मक पुरुष आदर्शों को बढ़ावा देना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जैसे महिलाओं की समस्याएँ महत्वपूर्ण हैं, वैसे ही पुरुषों की चुनौतियों और भावनाओं को समझना और उन्हें समर्थन देना भी उतना ही जरूरी है। इंटरनेशनल मेन्स डे का विचार सबसे पहले 1999 में वेस्टइंडीज के प्रोफेसर डॉ. जेरोम टीलक्सिंग…
बस्ती जिले में फीनिक्स पब्लिक स्कूल कैंपस–2, दुधौरा में बाल मेला–फन कार्निवल 2025 उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया। बच्चों की रचनात्मकता, टीमवर्क और उद्यमिता की झलक स्पष्ट दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद प्री-प्राइमरी, कक्षा 1 और 2 के नन्हे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों द्वारा दर्शकों का दिल जीत लिया। निदेशक डॉ. विनायक जायसवाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बाल मेला बच्चों की रचनात्मकता और कक्षा से बाहर प्राप्त होने वाले वास्तविक अनुभवों का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में…
बस्ती जिले में फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल, द्वारा “एवरग्रीन चैंप्स स्पोर्ट्स डे 2025–26” का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल बच्चों की मुस्कान, ऊर्जा और मासूमियत से भर गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रतिष्ठित अतिथियों ने नन्हे प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया और उनके आत्मविश्वास एवं प्रदर्शन की सराहना की। स्कूल की निदेशक रश्मि अग्रवाल ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल खेलों का नहीं, बल्कि बचपन, प्रयासों और सीख की छोटी-छोटी खुशियों का…
बस्ती जिले में सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामबाग के तकनीकी नवाचारों का परचम अब आईआईटी दिल्ली में लहराएगा। विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब में तैयार चार प्रोजेक्ट एग्रीटेकबॉट, एक्वासेंस, स्काईलॉक-360 और मिशन इनोवेटर का चयन टेकथॉन-2025 प्रतियोगिता के टॉप-100 में हुआ है। इन चारों टीमों का फाइनल राउंड में प्रतिभाग 18 से 21 नवम्बर तक आईआईटी दिल्ली में होगा। यह प्रतियोगिता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा अप्रैल में शुरू की गई थी, जिसमें प्रत्येक चरण में नई थीम पर प्रोजेक्ट तैयार करना होता था। देशभर से प्राप्त प्रोजेक्ट्स में हर बार टॉप-25 का चयन किया गया।…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 521 |
Who's Online : 9 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 521
Who's Online : 9