Author: Roaming Express
बरेली एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी डकैत इफ्तेखार उर्फ शैतान ढेर SOG और तीन थानों की टीम से मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बदमाश हत्या-डकैती के 19 मुकदमों में था वांछित 2012 में पुलिस कस्टडी से भागा था नैनीताल रोड पर तड़के फायरिंग SOG का हेड कॉन्स्टेबल राहुल घायल
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बुधवार को मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सांसद मुर्मू का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सांसद राजू बिष्ट भी केंद्रीय मंत्री रिजिजू के साथ रहे। पश्चिम बंगाल भाजपा सांसद राजू बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू से अस्पताल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।सांसद मुर्मू का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने हमें बताया है कि उनके सिर में फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन…
उत्तर बंगाल प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी से कोलकाता के लिए रवाना हो गई है। जाने के पहले कहा कि वह फिर उत्तर बंगाल दौरे पर आएंगी। मुख्यमंत्री सोमवार को भूस्खलन और बाढ़ से तबाह हुए उत्तर बंगाल के हालात का जायज़ा लेने पहुंची थी। उन्होंने इस दौरान डुआर्स के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों का भी दौरा किया था। वहीं, मिरिक की दूधिया भी गई थी जहां उन्होंने क्षतिग्रस्त लोहे के पुल को देखा। इस दौरान प्रभावित परिवारों से भी बात की।उन्होंने कहा कि दूधिया में कुछ हफ्तों के भीतर एक बेली ब्रिज…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर बंगाल के दौरे पर आयेंगे। बुधवार यानि आज सिलीगुड़ी में उनका एक आधिकारिक कार्यक्रम है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, आधिकारिक कार्यक्रम के बीच शाह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। शाह हमले में घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू से मिलने अस्पताल भी जा सकते हैं। हालांकि, उनका अंतिम कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। उत्तर बंगाल का भाजपा नेतृत्व चाहता है कि अमित शाह ऐसे कठिन समय में व्यक्तिगत रूप से पीड़ितों के साथ खड़े हों और उन्हें आश्वस्त करें। बुधवार को दौरे के बारे में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी से…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार आज सिलीगुड़ी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल पुलिस के आंखों में मोतियाबिंद हो हुआ है। वीडीओ में हमलावर को देख कर भी कह रहे है कि कौन है हमलावर पता नहीं। उन्होंने कहा इस राज्य में इस हमला ने स्पष्ट कर दिया है कि आदिवासी से टीएमसी को कोई प्यार नहीं है। ममता सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशी को राज्य में संरक्षण देकर इस सीमांचल को बांग्लादेश बनाना चाहती है। यह होने नहीं दिया जाएगा। सीएम को नहीं दिखता कि किस प्रकार…
– क्या निर्देश जमीन पर उतरेगा या कागज में ही सिमट कर रह जाएगा? – इसके पीछे वोटबैंक की राजनीति तो नहीं, भाजपा रख रही है पैनी नजर अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल में 2026 में विधानसभा का चुनाव होना है। इसके पहले जहां सीएम ममता बनर्जी ने सभी ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधियों से स्पष्ट किया है कि सड़कों को चकाचक करें। ऐसा नहीं हुआ तो लोग आपको क्यों वोट देंगे? इसी प्रकार सिलीगुड़ी नगर निगम पर टीएमसी के कब्जा के बाद इस क्षेत्र में आने वाला डाबग्राम फूलबाड़ी और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र पर कब्जा करना चुनावी चुनौती और नाक की लड़ाई…
– कल लौटेंगी कोलकोता, वही से करेंगी समीक्षा, फिर लगाया सिक्किम पर आरोप उत्तर बंगाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मिरिक का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उत्तर बंगाल में उनके देरी से पहुंचने और बाढ़ वाले दिन दुर्गा पूजा कार्निवल में शामिल होकर नृत्य करने को लेकर लग रहे आरोपों पर अजीबो-गरीब सफाई दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा कार्निवल बंगाल का गौरव है। उसको छोड़कर नहीं आ सकती थी। उन्होंने कहा कि वह उत्तर बंगाल के हालात पर निगरानी रख रही थीं। मुख्यमंत्री ने…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और दार्जिलिंग व जलपाईगुड़ी जिलों के स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मंगलवार सुबह तक पश्चिम बंगाल के उत्तरी बंगाल क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने 36 लोगों की जान ले ली है। आपदा प्रबंधन कर्मियों ने मंगलवार को भी बचाव अभियान जारी रखा क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं और सैंकड़ों पर्यटक पहाड़ी इलाकों में फंसे हुए हैं। मरने वालों में पांच नेपाली भी है। वीं बाढ़ के कारण कई पुल टूट गए हैं। इस भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: त्रिपुरा के अगरतला में तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप भाजपा पर लगा है। तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आज बंगाल की सत्ताधारी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पद्मशिविर को अकेले ही निशाने पर ले लिया। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि वे लोकतंत्र पर इस हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हें इस तरह दबाया नहीं जा सकता। वे पीछे नहीं हटेंगे। खबर है कि तृणमूल कल एक प्रतिनिधिमंडल त्रिपुरा भेज रही है। पता चला है कि उपद्रवियों ने मंगलवार को अगरतला में तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ की। उन पर लाठियों…
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल भाजपा चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने टीएमसी से जुड़े लोगों के हमले में घायल हुए भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने टीएमसी से जुड़े लोगों के हमले में घायल हुए भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बिप्लब देब ने दोनों नेताओं से पूरे घटनाक्रम की…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 1775 |
Who's Online : 5 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 1775
Who's Online : 5