कश्मीर बदल गया, अयोध्या बदल गई, काशी बदल गया उसी तरह करनैलगंज भी बदलेगा:बृजभूषण शरण सिंह 

गोण्डा।भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के साहू ग्राउंड में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें करनैलगंज नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भाजपा सांसद, विधायक व निकाय चुनाव प्रभारी ने जोश भरा।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कश्मीर बदल गया, अयोध्या बदल गई, काशी बदल गया उसी तरह करनैलगंज भी बदलेगा। केंद्र में भाजपा प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद यदि नगर निकाय भाजपा विरोधी अध्यक्ष हो तो विकास संभव नहीं है। क्षेत्र का विकास तभी हो सकता है जब  करनैलगंज में  भाजपा का चेयरमैन हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पहले की परिस्थितियां और अब बदलाव की परिस्थितियों में  काफी फर्क हो चुका है। नए सीमांकन के बाद करनैलगंज नगर विकास कार्य और बदलाव लाना बेहद जरूरी है। उसके लिए भाजपा का चेयरमैन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि करनैलगंज का परिसीमन न हो इसके लिए जो लोग हाई कोर्ट तक गए वह भी चुनाव मैदान में हैं। जो गांव नगर में शामिल हुए हैं उनकी जनता उनको मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा विधायक अजय सिंह ने कहा कि बीते 15 सालों से जो भ्रष्टाचार करनैलगंज नगर पालिका क्षेत्र में रहा है। उसकी एक एक कार्यों की जांच होगी और भ्रष्टाचार उजागर करते हुए शासन स्तर से कार्रवाई भी कराई जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश व केंद्र की सरकार  के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। चुनाव प्रभारी एमएलसी अवनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा की जिन गांव को नए परिसीमन में जोड़ा गया है हर घर पर भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचें। कार्यक्रम निकाय चुनाव प्रभारी राकेश सिंह, रामजीलाल मोदनवाल, अमित सिंघानिया, नेहा सिंह, विवेक सिंह, गुड्डू सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, आशीष सोनी, अनिल गुप्ता, अन्नू बाबा भारती, कन्हैया लाल वर्मा, डीपी सिंह राठौर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Back to top button