नगर पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रही विधायक व पूर्व विधायक की पत्नियां

नगर पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रही विधायक व पूर्व विधायक की पत्नियां

उप्र बस्ती जिले में नगर पंचायत चुनाव में एक वर्तमान तो दो पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दाव पर है। उनकी पत्नियां अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही है। पत्नियो के सहारे वर्तमान और पूर्व विधायक अपना भाग्य आजमा रहे हैं। और फिर जनप्रतिनिधि के तौर पर कुर्सी की राह देख रहे हैं।सुभासपा से विधायक दूधराम की पत्नी नगर पंचायत नगर बाजार से अध्यक्ष पद के लिए बसपा से लड़ रही है। सपा से सुभासपा वाले हुए और टिकट लेकर चुनाव जीतकर विधायक बन गए। सुभासपा विधायक दूधराम की पत्नी 2008 में बसपा में रहते हुए जिला पंचायत सदस्य और बाद में अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। । एक बार फिर से लता देवी नगर बाजार नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।भाजपा के दो पूर्व विधायक अपने पत्नियों के सहारे नगर पंचायत की कमान संभालना चाह रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में मामूली वोटों के अंतर से चुनाव हारने वाले पूर्व विधायक दया राम चौधरी को इस बार पत्नी को जीत दिलाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पत्नी सोनमती को भाजपा से नगर पंचायत गनेशपुर अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। रुधौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी नगर पंचायत रुधौली से भाजपा प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं।

Back to top button