फंदे के सहारे लटकता मिला किशोरी का शव,मचा हड़कंप

फंदे के सहारे लटकता मिला किशोरी का शव,मचा हड़कंप

उप्र बस्ती जिले के पैकोलिया थानांतर्गत मिश्रौलिया दुर्वासा में गुरुवार को किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी क्राइम सीन से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।पैकोलिया थानांतर्गत मिश्रौलिया दुर्वासा की रहने वाले सत्रह वर्षीय आरती कन्नौजिया के पिता गौरी शंकर कन्नौजिया का स्वर्गवास हो चुका है। वह अपनी मां व बहन के साथ गांव में रहती थीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिन में करीब डेढ़ बजे उसकी मां कहीं बाहर गई थी। वह लौट कर आई तो देखा कि घर में फंदे से आरती का शव लटक रहा है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। छानबीन की जा रही है।

Back to top button