चांद की ओर रवाना हुआ चंद्रयान-3

नई दिल्ली। जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे, आखिर वह आ ही गई। अधूरा सपना पूरा करने के लिए चंद्रयान-3 आज चांद की और रवाना हो गया। इस ऐतिहासिक क्षण को देश मे ऑनलाइन लाखों लोगों ने देखा। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया गया। दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं।
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। इसरो ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उलटी गिनती बृहस्पतिवार को शुरू हो गई थी। शुक्रवार को सफलतापूर्वक रवाना हो गया।

Back to top button