रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पर लूट का केस दर्ज
रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पर लूट का केस दर्ज
![](https://roamingexpress.com/wp-content/uploads/2023/07/logo-300x122-3.jpg)
उप्र बस्ती जिले में रुधौली पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद समेत चार लोगों के खिलाफ गुरुवार को लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा एक मीडियाकर्मी की तहरीर पर दर्ज हुआ। वहीं नगर पंचायत के संविदा कर्मचारी ने मीडियाकर्मी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तहरीर दी है। मारपीट को सिद्धार्थनगर की एक युवती की मौत से संबंधित खबर चलाने से जोड़कर देखा जा रहा है।
मीडियाकर्मी अनूप बरनवाल ने कहा है कि उन्होंने नगर पंचायत में कर्बला के पास गंदगी की खबर चलाई थी। इससे नाराज होकर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, आज्ञाराम चौधरी, प्रेमप्रकाश पटेल अपने चालक राजकमल के साथ उसके पास पहुंचे। लाठी-डंडा से मारा-पीटा। उसका मोबाइल फोन व सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज किया है।