झांसी में खेतों से लौट रही 8 महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, 3 की मौत 5 घायल

झांसी में खेतों से लौट रहीं 8 महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। तीन महिलाओं की मौत हो गयी। 5 गंभीर रुप से घायल हो गयीं। घायल महिलाओं को झांसी मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना झांसी जिले के चिरगांव थानान्तर्गत गुलारा गांव मे शुक्रवार की शाम घटित हुयी है। गांव की 8 महिलायें खेतों मे धान की पौध रोपकर देर शाम एक साथ घर लौट रहीं थीं। तभी तेज रफ्तार कार ने इन महिलाओं को टक्कर मार दी। तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गयी। बाकी गंभीर रुप से घायल हो गयीं। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने घायल महिलाओं को मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया। पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत मे ले लिया है।

Back to top button