कक्षा चार की छात्रा से किशोर ने किया दुष्कर्म

कक्षा चार की छात्रा से किशोर ने किया दुष्कर्म

उप्र बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार में पढ़ने वाली किशोरी के साथ हाईस्कूल के छात्र ने दुष्कर्म किया। लालगंज थाने में तहरीर देकर एक महिला ने बताया है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा चार की छात्रा है। शनिवार को दोपहर में बेटी घर से किताब लेने के लिए गई थी। आरोप है कि रास्ते में उसे जाता देख गांव के रहने वाले एक लड़के ने उसे कापी व पैसा देने के बहाने अपने घर बहला-फुसलाकर बुला लिया और उसके बाद उससे दुष्कर्म किया। इसी बीच पीड़िता की मां भी आरोपी के घर पहुंच गई और आरोपी लड़के को उसके घर में ही बंद कर दिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम गांव में पहुंच गई और आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया। सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। थानेदार जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र 16 साल है। उसके खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत गया।

Back to top button