सेना भर्ती में चयनित न होने पर युवक ने गोली मार की आत्महत्या

सेना भर्ती में चयनित न होने पर युवक ने गोली मार की आत्महत्या

पांचवीं बार व अंतिम अवसर में दौड़ में चयनित होने के बाद मेडिकल में किया गया था अनफिट

सेना में भर्ती होने के लिए मृतक में था जुनून

बहराइच : सेना भर्ती में चयनित न होने से आहत एक युवक ने गोली मारकर अपनी जान दे दी। बुधवार रात घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक ने सेना में चयनित होने के लिए पांच बार प्रयास किया। अंतिम प्रयास में वह दौड़ में चयनित हो गया लेकिन लखनऊ में मेडिकल के दौरान उसे अनफिट कर दिया गया। इससे वह बेहद आहत हो गया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के आदिलपुर गांव निवासी रोहित शर्मा (23) पुत्र उमेश चंद शर्मा पिछले 5 वर्ष से सेना में चयनित होने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा था। परिजनों के अनुसार उसे सेना में जाने का अत्यधिक प्रेम था। इसके लिए वह अपना सबसे बेहतर प्रयास कर रहा था। गत दिनों बिजनौर में वह दौड़ में चयनित हो गया और उसे मेडिकल के लिए लखनऊ भेजा गया अंतिम अवसर था इसलिए वह पूरी शिद्दत के साथ में लगा हुआ था। मेडिकल के दौरान उसे लखनऊ में अनफिट कर दिया गया। इसके बाद वह बेहद निराश हो गया। बुधवार की रात युवक ने बेहद गंभीर कदम उठाते हुए खुद को गोली मारकर जान दे दी।जिला हॉस्पिटल के ईएमओ डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि देर रात में युवक रोहित गोली लगने की स्थिति में हॉस्पिटल में पहुंचा। वह मृत अवस्था में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा दिया गया है।

Back to top button