“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

महिला आरक्षण बिल ( नारी शक्ति वंदन अधिनियम ) ने अब कानून का शक्ल ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति मिलने के बाद भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देते हुए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे पहले यह बिल संसद के दोनों सदनों से भारी बहुमत से पास हुआ था। इसके बाद इसे कानून में बदलने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलते ही गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब यह कानून का रूप ले चुका है▪️

Back to top button