नौतपा में प्रभु रामलला पहन रहे सूती वस्त्र, गर्मी से बचाने के लिए लगे कूलर

 

अयोध्या : नौतपा को देखते हुए प्रभु श्रीरामलला सरकार के पहनावे में भी बदलाव किया गया है। इन दिनों रामलला को हल्के सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी से रामलला को राहत देने के लिए कूलर भी लगाया गया है। वहीं उनके भोग में भी मौसम के मुताबिक परिवर्तन किया गया है।

भगवान रामलला आंध्र प्रदेश की कलमकारी व तेलंगाना राज्य की विश्व प्रसिद्ध पोछम्पल्ली सूती वस्त्रों से निर्मित पोशाक पहन चुके हैं। साथ ही बंगाल की सूती जामदानी, उड़ीसा से संबलपुरी वस्त्रों का प्रयोग भी प्रभु रामलला की आगामी पोशाक में होने जा रहा है। हालांकि इन दिनों गर्मी को देखते हुए उन्हें हल्के सूती मलमल पर पारंपरिक टाई-डाई विधि की बंधेज, बाटिक व शिबोरी हस्तकला से सुसज्जित कपड़े पहनाए जा रहे हैं। प्रभु के परिधान डिजाइन कर दिल्ली से भेजने वाले मनीष त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ इस पुनीत कार्य में लगे हुए हैं। श्रीराम लला के मुख्य आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से इन दिनों रामलला को दाल चावल रोटी और दही का भोग लगाया जा रहा है।

Back to top button